March 9, 2026

Awadh Speed News

Just another wordpress site

पत्रकार होली मिलन समारोह कार्यक्रम का भव्य आयोजन

1 min read
Spread the love

अयोध्या

आज अयोध्या में पत्रकार परिवार के होली मिलन समारोह के बीच जो दृश्य बना, वह मेरे जीवन की स्मृतियों में हमेशा के लिए अंकित हो गया। रंगों और आत्मीयता से भरे इस पावन अवसर पर आप सभी प्रिय मित्रों, शुभचिंतकों और सहकर्मियों ने जिस स्नेह के साथ मेरे ऊपर विश्वास किया और जिला सूचना अधिकारी अयोध्या अनुराग रंजन ने पत्रकारिता जगत में मेरे कार्यो की प्रशंसा करते हुए पत्रकार परिवार अयोध्या की ओर से सम्मान पत्र दिया। मेरी निर्भीक, बेबाक और उत्कृष्ट योगदान पत्रकारिता की प्रशंसा की। आज इस तस्वीर ने मेरे भीतर मन को भी भावुक कर दिया। जीवन की इस सतत चलती यात्रा में पत्रकारिता का मार्ग कभी-कभी बहुत कठोर और अकेला प्रतीत होता है, पर आज आप सबके प्रेम, सम्मान और अपनत्व ने यह एहसास करा दिया कि यह राह अकेली नहीं है। यह आप सभी के विश्वास, सहयोग और स्नेह से ही प्रकाशमान है। आप सबका यह प्रेम मेरे लिए केवल शुभकामनाएँ नहीं, बल्कि वह ऊर्जा है जो कलम को और अधिक जिम्मेदार, निर्भीक और समाज के प्रति समर्पित बनाती है। आज जो सम्मान और स्नेह आपने दिया है, वह मेरे लिए एक अमूल्य आशीर्वाद की तरह है।
*मैं हृदय की गहराइयों से पत्रकार परिवार के सभी साथियों, मित्रों, स्वजनों और प्रियजनों का आभारी हूँ। आप सबका यह स्नेह मेरे जीवन की सबसे बड़ी पूँजी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *