March 8, 2026

Awadh Speed News

Just another wordpress site

डॉ जितेंद्र यादव के वैज्ञानिक बनने पर हर्ष का माहौल

1 min read
Spread the love

अयोध्या।

बीकापुर तहसील के ग्राम धमहर निवासी डॉ. जितेंद्र यादव का चयन पशु वैज्ञानिक के पद पर हुआ है। उन्हें कृषि विज्ञान केंद्र बलिया में नियुक्त किया गया है। उनकी इस उपलब्धि पर क्षेत्र के लोगों और परिवार में हर्ष का माहौल है।
डॉ. जितेंद्र यादव, किसान विद्यालय इंटर कॉलेज कल्याणपुर हैरिंग्टनगंज के पूर्व प्रधानाचार्य राम नारायण यादव के छोटे पुत्र हैं। उनकी बहन शिक्षिका प्रतिमा यादव ने बताया कि उनका भाई बचपन से ही मेधावी रहा है उसके वैज्ञानिक बनने से परिवार का मान बढ़ा है। गांव में शिक्षा के क्षेत्र में अग्रणी इनके परिवार के कई सदस्य शासन-प्रशासन में उच्च पदों पर अपनी सेवाएं भी दे रहे हैं। उनकी पत्नी डॉ पूनम यादव हरियाणा के एक वेटनरी कॉलेज में असिस्टेंट प्रोफेसर के पद पर कार्यरत हैं।
डॉ. जितेंद्र यादव ने अपनी सफलता का श्रेय अपने गुरुजनों, माता-पिता, बहनों और मित्रों को दिया है।
डॉ. जितेंद्र की प्रारंभिक शिक्षा किसान विद्यालय इंटर कॉलेज कल्याणपुर हैरिंग्टनगंज में हुई। उन्होंने भारतीय पशु चिकित्सा परिषद की प्रवेश परीक्षा उत्तीर्ण कर आनंद कृषि विश्वविद्यालय, गुजरात से स्नातक की डिग्री प्राप्त की। इसके बाद, आचार्य नरेंद्र देव कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, कुमारगंज से परास्नातक की डिग्री हासिल की।
उन्होंने नानाजी देशमुख पशु चिकित्सा विज्ञान विश्वविद्यालय जबलपुर के प्रोफेसर डॉ एसएन शुक्ला के मार्गदर्शन में पीएचडी की उपाधि प्राप्त की है। इसके बाद अब पशु वैज्ञानिक के पद पर चयनित होकर उन्होंने अपने क्षेत्र का मान बढ़ाया है। उनके चयन का समाचार सुनते ही परिवार और शुभचिंतकों में खुशी की लहर दौड़ गई।
हर्ष व्यक्त करने वालों में प्रोफेसर डॉ बृजेश यादव, रजिस्ट्रार डॉ देवेंद्र सिंह, असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ राजेश कुमार, असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ विपिन यादव, असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ शिविका चोकसी, स्टाफ नर्स कुमकुम यादव, शिक्षिका प्रतिमा यादव सहित कई अन्य शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *