March 8, 2026

Awadh Speed News

Just another wordpress site

पुलिस मुठभेड़ में शातिर हिस्ट्रीशीटर शक्ति सिंह उर्फ शाका सिंह गिरफ्तार, अवैध तमंचा बरामद

1 min read
Spread the love

पुलिस मुठभेड़ में शातिर हिस्ट्रीशीटर शक्ति सिंह उर्फ शाका सिंह गिरफ्तार, अवैध तमंचा बरामद

दोस्तपुर पुलिस की घेराबंदी में फंसा गोसाईगंज का हिस्ट्रीशीटर शक्ति सिंह उर्फ शाका सिंह, पुलिस पर फायरिंग के बाद दबोचा गया

सुलतानपुर।

जनपद में अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना दोस्तपुर पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। वाहन चेकिंग के दौरान पुलिस टीम ने मुठभेड़ के बाद एक शातिर हिस्ट्रीशीटर अपराधी को गिरफ्तार कर लिया।
जानकारी के अनुसार पुलिस अधीक्षक चारु निगम के निर्देश पर अपर पुलिस अखण्ड प्रताप सिंह अधीक्षक एवं क्षेत्राधिकारी कादीपुर विनय गौतम के निर्देशन में थाना दोस्तपुर पुलिस बेलवारे बाजार स्थित गौरी शंकर स्कूल के पास सघन वाहन चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान एक संदिग्ध युवक को रोकने का प्रयास किया गया। खुद को घिरता देख आरोपी ने पुलिस टीम पर जान से मारने की नीयत से फायरिंग कर दी। हालांकि गोली मिस फायर हो गई, जिससे पुलिसकर्मी बाल-बाल बच गए।
पुलिस टीम ने तत्परता और साहस का परिचय देते हुए आरोपी की घेराबंदी कर उसे मौके से गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपी की पहचान शक्ति सिंह उर्फ शाका सिंह (25) पुत्र संत प्रसाद सिंह निवासी जासापारा थाना गोसाईगंज के रूप में हुई है। आरोपी गोसाईगंज थाने का हिस्ट्रीशीटर है और उसके खिलाफ हत्या, लूट व गैंगस्टर समेत विभिन्न जनपदों में कुल 22 मुकदमे दर्ज हैं।
पुलिस ने आरोपी के पास से एक अवैध 315 बोर तमंचा, एक जिंदा कारतूस और एक मिस कारतूस बरामद किया है। पुलिस ने संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आरोपी को न्यायालय भेज दिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *