March 6, 2026

Awadh Speed News

Just another wordpress site

श्रीमद्भागवत महापुराण कथा का भव्य शुभारंभ, कथा से पूर्व श्रद्धालुओं ने निकाली कलश यात्रा

1 min read
Spread the love

अयोध्या मिल्कीपुर
मिल्कीपुर तहसील क्षेत्र के ग्राम रनापुर में शुक्रवार को अयोध्या (मिल्कीपुर)।
मिल्कीपुर तहसील क्षेत्र के ग्राम रनापुर में शुक्रवार को श्रीमद्भागवत महापुराण कथा का भव्य शुभारंभ श्रद्धा और उत्साह के साथ हुआ। कथा से पूर्व कलश यात्रा निकाली गई, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लेकर वातावरण को भक्तिमय बना दिया।

कलश यात्रा ग्राम रनापुर से प्रारंभ होकर मिल्कीपुर स्थित दुर्गा मां मंदिर, पेट्रोल पंप के पास पहुंची, जहां वैदिक मंत्रोच्चार के बीच विधिवत पूजा-अर्चना की गई। प्रातः 9:00 बजे निकली इस यात्रा में महिलाओं ने सिर पर कलश धारण कर भगवान के जयकारों के साथ नगर भ्रमण किया।

कथा व्यास पंडित स्वर्णदीप तिवारी व्यास पीठ पर विराजमान होकर श्रीमद्भागवत महापुराण की अमृतमयी, ज्ञानमयी एवं रसमयी कथा का श्रवण कराएंगे। कथा के माध्यम से भक्तों को धर्म, भक्ति और आध्यात्मिक जीवन का संदेश दिया जाएगा।

इस धार्मिक आयोजन के मुख्य यजमान श्रीमती सरोज सिंह, पत्नी स्वर्गीय अशोक कुमार सिंह हैं। आयोजन में विनीत सिंह एवं सुनील सिंह का विशेष सहयोग रहा।

कार्यक्रम के स्वागताकांक्षी के रूप में अजीत सिंह, राकेश सिंह, सनी सिंह, दुर्गेश, विक्रम सिंह सहित अन्य लोगों ने अतिथियों और श्रद्धालुओं का स्वागत किया।

दर्शन अभिलाषियों में राजकुमार सिंह, विजय कुमार, मनोज कुमार, राहुल, अखंड प्रताप, विपुल, प्रदीप, मयंक, सचिन, सत्यम, मुकुल, शिव विक्रम, रविंद्र विक्रम, आदित्य, अथर्व, रुद्र प्रताप, अधिराज, कुंज, ज्ञानेश प्रताप, प्रताप, शुभम ठाकुर सहित बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी उपस्थित रहे।

आयोजन में समाजसेवी दिलीप तिवारी , रामधीरज पाठक (आर्या टाइम्स) हेड सहित समस्त क्षत्रिय परिवार के लोगों ने भी बढ़-चढ़कर सहभागिता की। कथा के शुभारंभ से पूरे क्षेत्र में धार्मिक और आध्यात्मिक माहौल बना हुआ है। श्रद्धा और उत्साह के साथ हुआ। कथा से पूर्व कलश यात्रा निकाली गई, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लेकर वातावरण को भक्तिमय बना दिया।

कलश यात्रा ग्राम रनापुर से प्रारंभ होकर मिल्कीपुर स्थित दुर्गा मां मंदिर, पेट्रोल पंप के पास पहुंची, जहां वैदिक मंत्रोच्चार के बीच विधिवत पूजा-अर्चना की गई। प्रातः 9:00 बजे निकली इस यात्रा में महिलाओं ने सिर पर कलश धारण कर भगवान के जयकारों के साथ नगर भ्रमण किया।

कथा व्यास पंडित स्वर्णदीप तिवारी व्यास पीठ पर विराजमान होकर श्रीमद्भागवत महापुराण की अमृतमयी, ज्ञानमयी एवं रसमयी कथा का श्रवण कराएंगे। कथा के माध्यम से भक्तों को धर्म, भक्ति और आध्यात्मिक जीवन का संदेश दिया जाएगा।

इस धार्मिक आयोजन के मुख्य यजमान श्रीमती सरोज सिंह, पत्नी स्वर्गीय अशोक कुमार सिंह हैं। आयोजन में विनीत सिंह एवं सुनील सिंह का विशेष सहयोग रहा।

कार्यक्रम के स्वागताकांक्षी के रूप में अजीत सिंह, राकेश सिंह, सनी सिंह, दुर्गेश, विक्रम सिंह सहित अन्य लोगों ने अतिथियों और श्रद्धालुओं का स्वागत किया।

दर्शन अभिलाषियों में राजकुमार सिंह, विजय कुमार, मनोज कुमार, राहुल, अखंड प्रताप, विपुल, प्रदीप, मयंक, सचिन, सत्यम, मुकुल, शिव विक्रम, रविंद्र विक्रम, आदित्य, अथर्व, रुद्र प्रताप, अधिराज, कुंज, ज्ञानेश प्रताप, प्रताप, शुभम ठाकुर सहित बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी उपस्थित रहे।

आयोजन में समाजसेवी दिलीप तिवारी , रामधीरज पाठक (आर्या टाइम्स) हेड सहित समस्त क्षत्रिय परिवार के लोगों ने भी बढ़-चढ़कर सहभागिता की। कथा के शुभारंभ से पूरे क्षेत्र में धार्मिक और आध्यात्मिक माहौल बना हुआ है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *