डॉ. आकिब जावेद ने होली, रमजान के पावन अवसर पर सभी क्षेत्रवासियों और देशवासियों को रंगों के महापर्व की हार्दिक शुभकामनाएं
1 min readबांदा।

डॉ. आकिब जावेद ने होली व रमजान के पावन अवसर पर सभी क्षेत्रवासियों और देशवासियों को रंगों के महापर्व की हार्दिक शुभकामनाएं दी हैं। बिसंडा, जिला बांदा (उत्तर प्रदेश) निवासी डॉ. जावेद वर्तमान में उत्तर प्रदेश बेसिक शिक्षा विभाग में शिक्षक के पद पर कार्यरत हैं।
उन्होंने अपने संदेश में कहा कि होली प्रेम, सौहार्द और भाईचारे का प्रतीक पर्व है, जो समाज में एकता और सद्भाव का संदेश देता है। सभी लोग आपसी मतभेद भुलाकर हर्षोल्लास के साथ इस त्योहार को मनाएं।
डॉ. आकिब उच्च शिक्षित हैं और बीसीए, एम.ए. (इतिहास), एम.ए. (शिक्षा शास्त्र), बीटीसी, टीईटी, सीटीईटी, नेट सहित विद्या वाचस्पति मानद उपाधि प्राप्त कर चुके हैं। वे बाल साहित्यकार, ग़ज़लकार एवं कवि के रूप में सक्रिय हैं। उनकी रचनाएं देश-विदेश की प्रतिष्ठित पत्र-पत्रिकाओं में प्रकाशित होती रहती हैं।
उनकी प्रमुख कृतियों में “हाथी को भी चित कर देती” बाल काव्य संग्रह,कोरे अक्षर काव्य संग्रह, नज़र काव्य संग्रह, ख़्वाबों के दरम्यां ग़ज़ल संग्रह प्रमुख है।
