March 2, 2026

Awadh Speed News

Just another wordpress site

आगामी त्योहार होली व रमजान को लेकर बीकापुर पुलिस प्रशासन ने क्षेत्र में निकाला मार्च

1 min read
Spread the love


बीकापुर अयोध्या
जनपद के बीकापुर कोतवाली क्षेत्र में आगामी त्योहार होली व रमजान पर्व को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने के उद्देश्य से सोमवार को पुलिस प्रशासन द्वारा फ्लैग मार्च निकाला गया। क्षेत्राधिकारी बीकापुर पियूष कुमार के नेतृत्व व थाना प्रभारी अमरेंद्र बहादुर सिंह व चौकी प्रभारी मोतीगंज प्रवीण कुमार सिंह चौकी प्रभारी चौरे बाजार निधियांवां, कनावां, मोतीगंज रामगंज, शंकरपुर कोछाबाजार,खजुराहट, सराय भनौली,रामनगर अमावा,डेहरियावां वल्लीपुर, व अन्य स्थानों पर पुलिस बल के साथ कस्बे के प्रमुख बाजारों और संवेदनशील इलाकों में वाहन मार्च किया।
मार्च के दौरान पुलिस अधिकारियों ने दुकानदारों, व्यापारियों और स्थानीय नागरिकों से संवाद कर आपसी भाईचारा बनाए रखने की अपील की। साथ ही असामाजिक तत्वों को सख्त चेतावनी दी गई कि शांति व्यवस्था भंग करने की कोशिश करने वालों पर कठोर कार्रवाई की जाएगी।
पुलिस प्रशासन ने स्पष्ट किया कि त्योहारों के दौरान सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं तथा सोशल मीडिया पर भ्रामक संदेश फैलाने वालों पर भी निगरानी रखी जा रही है। वहीं पर गस्त के दौरान क्षेत्राधिकारी बीकापुर पियूष कुमार थाना प्रभारी अमरेंद्र बहादुर सिंह, मोतीगंज चौकी प्रवीन कुमार सिंह उपनिरीक्षक सत्य प्रकाश, उपनिरीक्षक रजत सिंह, उपनिरीक्षक फखरुद्दीन उपनिरीक्षक गोविंद, कांस्टेबल राम लखन राठौर, कांस्टेबल रोहन कुमार , कांस्टेबल जय प्रकाश, कांस्टेबल श्रवण कुमार, व अन्य पुलिसकर्मी रहे मौजूद।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *