February 12, 2026

Awadh Speed News

Just another wordpress site

कार की टक्कर से एक बालिका की मौत, दो की हालत नाज़ुक

1 min read
Spread the love

दर्दनाक हादसा: कार की टक्कर से एक बालिका की मौत, दो की हालत नाज़ुक,

तीनों सगे भाई -बहन, परिजनों का रो रोकर बुरा हाल

कर्नलगंज, गोण्डा।

कोतवाली क्षेत्र अन्तर्गत कर्नलगंज–शाहपुर मार्ग पर स्थित प्राथमिक विद्यालय सकरौरा ग्रामीण के निकट गुरुवार शाम एक तेज रफ्तार कार की टक्कर से तीन बालक/बालिकाएं गंभीर रूप से घायल हो गए। इलाज के दौरान एक बालिका की मौत हो गई, जबकि दूसरी बालिका व एक बालक का इलाज जारी है और उनकी हालत गंभीर बताई जा रही है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, ग्राम कंजेमऊ निवासी छोटेलाल की पुत्रियां रोशनी (17 वर्ष) और वोसमी (14 वर्ष) व पुत्र चंदन गुरुवार की शाम कर्नलगंज से दवा लेकर अपने घर लौट रहे थे। जैसे ही वे प्राथमिक विद्यालय सकरौरा ग्रामीण से कुछ आगे पहुंचे तभी एक तेज रफ्तार कार ने तीनों को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि तीनों सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गये। घटना के तुरंत बाद स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कर्नलगंज पहुंचाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उनकी हालत गंभीर देखते हुए चिकित्सकों ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया। जिला अस्पताल में उपचार के दौरान एक बालिका की मौत हो गई, जबकि दूसरी बालिका व बालक का इलाज जारी है और उसकी स्थिति गंभीर बताई जा रही है। इस संबंध में प्रभारी निरीक्षक नरेंद्र प्रताप राय ने बताया कि एक बालिका की मौत की सूचना प्राप्त हुई है। दुर्घटना में शामिल कार और उसके चालक को कब्जे में लेकर कोतवाली लाया गया है। मामले में आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *