February 12, 2026

Awadh Speed News

Just another wordpress site

कोटेदार पर जानलेवा हमला, चार नामजद आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज

1 min read
Spread the love

गोंडा।

जिले के परसपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पूरे अंगद में कोटेदार पर जानलेवा हमला किए जाने का मामला सामने आया है। पीड़ित कोटेदार बुधई यादव के पुत्र मंजीत यादव की तहरीर पर गांव के ही चार लोगों के खिलाफ गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कर पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
मंजीत यादव ने थाने पर दिए गए प्रार्थना पत्र में बताया कि गुरुवार रात करीब 8 बजे वह अपने पिता बुधई यादव और सुरेंद्र नामक व्यक्ति के साथ घर लौट रहा था। इसी दौरान मल्लाहन पुरवा के पास ग्राम पंचायत के चार लोगों ने लाठी-डंडा और फरसे से अचानक हमला कर दिया। हमले में उसके पिता बुधई यादव को गंभीर और प्राणघातक चोटें आईं। घटना के बाद घायल अवस्था में बुधई यादव को तत्काल प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र परसपुर ले जाया गया, जहां से हालत गंभीर देखते हुए मेडिकल कॉलेज गोंडा रेफर किया गया। वहां भी स्वास्थ्य में सुधार न होने पर उन्हें लखनऊ मेडिकल कॉलेज रेफर किए जाने की तैयारी की जा रही है। इस संबंध में थानाध्यक्ष परसपुर अनुज त्रिपाठी ने बताया कि पूरे अंगद निवासी रामपाल, अरविंद, हिमांशु और चंद्रजीत के खिलाफ संबंधित धाराओं में अभियोग पंजीकृत कर लिया गया है। मामले की जांच की जा रही है और आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *