February 23, 2026

Awadh Speed News

Just another wordpress site

अनी बुलियन कंपनी के एजेंट के खिलाफ एफआईआर

1 min read
Spread the love

सुल्तानपुर

पांच लाख रुपये की ठगी के मामले में अनी बुलियन कंपनी के एजेंट के खिलाफ कोर्ट के आदेश पर मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस ने गबन,धोखाधड़ी और मारपीट व गाली-गलौज का केस दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू की है।मामला बल्दीराय थाने के इसौली गांव का है। पीड़ित अब्दुल कय्यूम के अनुसार गांव निवासी आलोक श्रीवास्तव अनी बुलियन कंपनी में एजेंट का काम करता था। आलोक ने कंपनी में पांच लाख रुपये निवेश करने पर छह माह में उसे छह लाख वापस देने की बात कही थी। एजेंट के झांसे में आकर उसने 30 जनवरी 2019 को उसे पांच लाख रुपये दे दिए। आरोप है कि निवेश का समय पूरा होने के बाद जब पीड़ित ने एजेंट से पैसे मांगने गया, तो उसे गाली देकर भगा दिया।पीड़ित ने आरोपी के खिलाफ कार्रवाई के लिए थाने से लेकर एसपी तक से गुहार लगाई, लेकिन न्याय नहीं मिला। विवश होकर कोर्ट का दरवाजा खटखटाया। सीओ बल्दीराय सौरभ सावंत ने बताया कि कोर्ट के आदेश पर केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू की गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *