February 23, 2026

Awadh Speed News

Just another wordpress site

सपा के ल‍िए नाक का सवाल बना म‍िल्‍कीपुर उपचुनाव, इस फॉर्मूले के सहारे भाजपा को टक्‍कर देंगे अखिलेश यादव

1 min read
Spread the love

अमानीगंज अयोध्या

मिल्कीपुर विधानसभा सीट का उपचुनाव सपा के लिए भी नाक का सवाल है। सपा हर हाल में अपनी इस परंपरागत सीट पर जीत दर्ज करना चाहती है। इस सीट पर होने वाले उपचुनाव में सपा के स्टार प्रचारकों को उतारा जाएगा। साथ ही सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव की सभाएं होंगी, वह रोड शो भी करेंगे।

उपचुनाव के लिए पार्टी ने पहले ही बूथ स्तर पर अपनी तैयारियां तेज कर दी थी। पार्टी के लिए मिल्कीपुर सीट इतनी महत्वपूर्ण है कि उसने यहां से अपना प्रत्याशी काफी समय पहले ही तय कर दिया था। सपा ने मिल्कीपुर से विधायक रहे और फैजाबाद के सांसद अवधेश प्रसाद के बेटे अजीत प्रसाद को पिछले साल नौ अक्टूबर को अपना प्रत्याशी घोषित कर दिया था। मिल्कीपुर सीट अवधेश प्रसाद के सांसद बनने के कारण रिक्त हुई है।

अवधेश प्रसाद को बनाया गया है म‍िल्‍कीपुर का प्रभारी

मिल्कीपुर के प्रभारी अवधेश प्रसाद को ही बनाया गया है। चुनाव कार्यक्रम आने के बाद सपा अब चुनाव प्रचार के लिए कई टोलियां बनाएगी। अयोध्या के विकास के नाम पर लोगों को बेघर करने जैसे कई स्थानीय मुद्दों को चौपाल, छोटी और बड़ी जनसभाओं के माध्यम से उठाया जाएगा।

अखि‍लेश कर सकते हैं म‍िल्‍कीपुर में जनसभाएं
सपा के स्टार प्रचारकों की सूची में पिछड़ा, दलित, अल्पसंख्यक ( पीडीए ) का ध्यान रखा जाएगा। आरक्षण और संविधान की रक्षा को पार्टी मुख्य रूप से मतदाताओं के बीच रखेगी। नामांकन प्रक्रिया पूरी होने के बाद अखिलेश मिल्कीपुर में जनसभाएं और रोड शो कर सकते हैं।

सपा ने मिल्कीपुर को जोन व सेक्टर में बांटा
मिल्कीपुर विधानसभा सीट पर उप चुनाव का कार्यक्रम घोषित होने के बाद समाजवादी पार्टी ने विस क्षेत्र का जोन व सेक्टर में विभक्त कर जिला इकाई व सहयोगी संगठनों के पदाधिकारियों को जिम्मेदारी सौंपी है। जिला कमेटी की बैठक में मिल्कीपुर उप चुनाव के बारे में मंथन हुआ। अयोध्‍या में जिलाध्यक्ष पारसनाथ यादव की अध्यक्षता में बैठक गुलाबबाड़ी स्थित पार्टी कार्यालय लोहिया भवन में हुई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *