February 23, 2026

Awadh Speed News

Just another wordpress site

मेैहर महोत्सव में दिल्ली की महिला पहलवान को हराने वाली अयोध्या की शेरनी सीमा सिंह का हुआ भव्य स्वागत

1 min read
Spread the love

मेैहर महोत्सव में दिल्ली की महिला पहलवान को हराने वाली अयोध्या शेरनी सीमा सिंह का हुआ स्वागत

बिटिया ने जिले ,प्रदेश, सहित देश में अपने क्षेत्र का नाम रोशन किया
ग्रामीण क्षेत्र के प्रतिभाओं को आगे बढ़ाने का लिया हूं संकल्प – प्रमोद सिंह

हैदरगंज, अयोध्या
मैहर महोत्सव में दिल्ली की महिला पहलवान को हराने वाली अयोध्या शेरनी की उपाधि से सम्मानित सीमा सिंह का भव्य स्वागत किया गया
स्वागत समारोह में बतौर मुख्य अतिथि उपस्थित समाजसेवी नेता प्रमोद सिंह ने कहा कि बिटिया ने दिल्ली की महिला पहलवान को हराकर अपने क्षेत्र का नाम जिले, प्रदेश, सहित देश में रोशन किया।
आज ग्राम सभा बेला में स्वागत समारोह में उपस्थित अपना दल के नेता समाज सेवी प्रमोद सिंह ने कहा कि क्षेत्र की बेटियां हर क्षेत्र में आगे जा रही हैं और हमारे क्षेत्र की बेटियों ने भी पूरे देश में अपने क्षेत्र का नाम रोशन किया उन्होंने बेटियों को आगे बढ़कर हर क्षेत्र में हिस्सा लेने की सलाह दिया।
अयोध्या शेरनी सीमा सिंह के स्वागत के बाद बेला गांव की ही आल इंडिया यूनिवर्सिटी में ताइक्वांडो में कांस्य पदक विजेता सोनिया चौहान को भी सम्मानित किया गया, साथ ही अन्य क्षेत्रों में नाम रोशन करने वाली बेटियों काजल सिंह, नंदनी सिंह, चांदनी सिंह, प्रियंका सिंह, अंजली सिंह सहित मेधावियों को सम्मानित भी किया गया ।
इस मौके पर ग्राम प्रधान बेला दिनेश सिंह, डॉ प्रदीप कुमार, राम नेवल सिंह उर्फ गोरखनाथ सिंह, लाल बहादुर सिंह, इंद्रप्रकाश दुबे, राहुल कुमार युवा नेता अपना दल, शेर बहादुर सिंह, हरीश सिंह, दीपक मौर्य, शुभम सिंह,जय प्रकाश सिंह, संजय सिंह, लल्लू सिंह, पिंटू सिंह,
श्यामलाल, आनंद सहित सैकड़ो लोग उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *