ओम शक्ति राइस मील पर अयोध्या के महापौर गिरीश पति त्रिपाठी का हुआ भव्य स्वागत, चुनाव का किया आगाज
1 min readभारतीय जनता पार्टी के विधानसभा मिल्कीपुर चुनाव की सरगर्मी हुई तेज
ओम शक्ति राइस मील खण्डासा पर अयोध्या के महापौर गिरीश पति त्रिपाठी का हुआ भव्य स्वागत, चुनाव का किया आगाज
अमानीगंज अयोध्या
भारतीय जनता पार्टी के विधानसभा चुनाव की सरगर्मी तेज हो गई है। अयोध्या के महापौर गिरीश पति त्रिपाठी ने विधानसभा मिल्कीपुर के विकासखंड अमानीगंज क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत खंडासा में ओम शक्ति राइस मील पर संदीप मिश्रा की अगवाई में बैठक कर क्षेत्र के संभ्रांत व्यक्तियों द्वारा अयोध्या से आए महापौर गिरीश पति त्रिपाठी को फूल माला से सम्मानित किया गया। बैठक में श्री त्रिपाठी ने चुनावी प्रक्रिया के बारे में बताया। और संबोधन करते हुए सरकार की उपलब्धियां गिनाई और जनता को मूल मंत्र दिया। बैठक का संचालन विजय पांडे ने किया। बैठक में उपस्थित कृपा शंकर मिश्रा, आलोक पांडे, रामधनी पांडे, दयानाथ पांडे, प्रधान प्रतिनिधि राम जी कौशल, रमेश सिंह, प्रधान प्रतिनिधि अखंड पांडे, अवधेश तिवारी,सदानंद सिंह, बंशीधर दुबे आदि क्षेत्र के गड़ मान्य लोग मौजूद रहे।

