दबंगों ने जमीनी विवाद को लेकर महिलाओं को पीटा ईलाज हेतु जिला अस्पताल में भर्ती मुकदमा दर्ज
1 min read
सुल्तानपुर
जमीनी विवाद में दबंगो ने घर की महिलाओ को जमकर पीटा महिलाएं जिला अस्पताल में भर्ती
आप को बताते चले कि यह मामला कहीं और का नहीं गोसाईगंज थाने के अंतर्गत द्वारिकागंज पुलिस चौकी का है!
राकेश कुमार मिश्रा मंडल ब्यूरो

खुटेना निवासी कमलेश शर्मा लेखपाल द्वारा अपनी जमीन कि पैमाईस कराकर उस पर अपनी दीवाल बनवा रहे थे! तभी विपक्षी लोंगो द्वारा राजाराम, पिंटू भीमा देवी,मनोज, सुशीला देवी, द्वारा कमलेश शर्मा की और पत्नी और उनकी माता पर लाठी,डंडो से हमला कर दिया! जिसके कारण उनके काफी चोट लग गयी
आनन फानन में कूरेभार ब्लॉक अस्पताल ले जाया गया! जँहा उनकी हालत गंभीर देखते हुए सबको जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया! जिसके कारण कमलेश शर्मा की माता और पत्नी घायल हो गए ! जिनका इलाज जिला अस्पताल सुल्तानपुर में चल रहा है! हालांकि कमलेश द्वारा गोसाईगंज थाने पर प्रार्थना पत्र दिया गया!जिसमें पुलिस ने तत्काल सक्रियता दिखाते हुए शुसंगत धाराओं में तुरंत मुकदमा पंजीकृत कर लिया आरोपियों की तलाश लगातार जारी है।
