February 12, 2026

Awadh Speed News

Just another wordpress site

ट्रैक्टर ट्रॉली की टक्कर से बाईक सवार की दर्दनाक मौत,दूसरा घायल

1 min read
Spread the love

ट्रैक्टर ट्रॉली की टक्कर से बाईक सवार की दर्दनाक मौत,दूसरा घायल

पुलिस शव को कब्जे में लेकर विधिक कार्यवाही में जुटी पुलिस, परिजनों में मचा कोहराम

कर्नलगंज,गोण्डा।

गन्ना लादकर तेज रफ्तार से जा रही ट्रैक्टर ट्राली की चपेट में आने से बाईक सवार एक युवक की मौके पर दर्दनाक मौत हो गई। जबकि दूसरा युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। दुर्घटना की सूचना पर मौके पर भारी भीड़ जुट गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। वहीं घायल युवक को डाक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया है। जहां उसका इलाज चल रहा है। हादसे की जानकारी होते ही परिजनों में कोहराम मच गया है।
मिली जानकारी के मुताबिक कर्नलगंज कोतवाली के भंभुआ चौकी क्षेत्र के भंभुआ बढ़इनपुरवा निवासी यश सिंह उर्फ राज उम्र करीब 20 वर्ष पुत्र विभय सिंह व मोनू उम्र 19 वर्ष पुत्र रामसमुझ बुधवार की सुबह बाईक से किसी कार्य से कहीं जा रहे थे। तभी बरगदी चौराहा से सरयू स्टेशन जाने वाले मार्ग पर गन्ना लदी ट्रैक्टर ट्राली ने उनकी बाईक में टक्कर मार दिया जिससे हादसे में यश सिंह उर्फ राज की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई, जबकि मोनू गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसे एंबुलेंस से सीएचसी कर्नलगंज ले जाया गया जहां उसकी हालत गंभीर देखते हुए डाक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद उसे जिला अस्पताल गोंडा रेफर कर दिया। दुर्घटना की जानकारी होते ही मौके पर स्थानीय लोगों की भारी भीड़ जुट गई। हादसे की सूचना मिलने पर भंभुआ चौकी प्रभारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गए तथा शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजने की विधिक कार्यवाही शुरू कर दी। सड़क हादसे में यश सिंह की आकस्मिक मौत से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *