गुरु पूर्णिमा पर उमड़ा रामनगरी में आस्था का जन सैलाब पतित पावनी सरयू में डुबकी लगाते श्रद्धालु
1 min readअयोध्या
गुरु पूर्णिमा पर उमड़ा रामनगरी में आस्था का जन सैलाब
रामनगरी में रामचरितमानस में वर्णित इस पंक्ति सहित संपूर्ण भारतीय चेतना में प्रतिपादित गुरु पद की महिमा-महत्ता आज गुरुपूर्णिमा के अवसर पर पूरी तरह शिरोधार्य

वही भोर से ही सरयू में डुबकी लगाने के लिए लाखों भक्तों का तांता लगा
वही शिष्यों ने स्नान-दान के बाद मठ-मंदिरों में जाकर गुरु चरणों में नतमस्तक लिए भक्त कतारबद्ध रहे,
बताते चलें कि भोर से ही गुरुपूर्णिमा पर्व की पूर्व संध्या से ही रामनगरी में श्रद्धालुओं की भीड़ गुरु पूजन के निमित्त गुरु स्थानों पर जुटने लगी
उदासीन ऋषि आश्रम रानोपाली, श्रीराम बल्लभाकुंज,रंगमहल,श्री तुलसी दास जी की छावनी, रामायणम् आश्रम, श्रीमंत्रार्थ मंडपम्, लवकुश मंदिर, सियाराम किला,तिवारी मंदिर नयाघाट,सद्गुरु सदन, विअहुति भवन,हनुमत सदन,हनुमान बाग,कोशलेश सदन,अशर्फी भवन,हरि गोपाल धाम,महर्षि महेश योगी आश्रम आदि प्रमुख पीठों पर गुरु पूजन के लिए शिष्यों की भारी गहमा-गहमी रही।
ब्यूरो रिपोर्ट
