February 21, 2026

Awadh Speed News

Just another wordpress site

पत्रकार के ऊपर जान लेवा हमला, हमलावरों जान से मारने की दिया धमकी,भाजपा सरकार में पुलिस प्रशासन का भय खत्म

1 min read
Spread the love

पत्रकार डीके सागर के ऊपर जान लेवा हमला, हमलावरों जान से मारने की दिया धमकी

दबंगो ने बोला कि भाजपा की सरकार है, एक मिनट में मुकदमा वापस करवा लूंगा।

भाजपा सरकार में पुलिस प्रशासन का भय खत्म

अंबेडकर नगर//विद्युतनगर।

जनपद अंबेडकर नगर अंतर्गत थाना इब्राहिमपुर क्षेत्र विद्युत नगर एनटीपीसी पुलिस चौकी के नजदीक खैरपुर के पास समय सुबह करीब 8.50 बजे पत्रकार डीके सागर अपनी कार से मौर्या टायर हाउस की दुकान के समाने साईड में लगा कर Up 45 M 1250 पर बैठ कर खबर कर रहे थे। इतने में Up 45 q 4544 गाड़ी जान से मारने की नियत से तेज रफ्तार में बैक कर के टक्कर मार दी जिससे आगे बोनट ब्लैक कवर डैमेज हो गया। उसी दौरान दबंगों द्वारा दुबारा टक्कर का प्रयास किया तत्कल यूपी 45 एम 1250 कार को पिछे हटाते हुए आनन फानन में उतर कर देखा की ड्राईवर आलोक पाण्डेय,लोकेश पाण्डेय ने स्कॉर्पियो यूपी 45 Q, 4544 को लेकर फरार हो गए। पत्रकार डीके सागर थोड़ी देर तक घटना स्थल पर सदमे में आ गए। मनबढ़ और दबंग,आलोक पाण्डेय,लोकेश पाण्डेय घटना स्थल पर आकर समझौते का दबाव बनाने लगे जब हमलोगों ने समझौता से इनकार कर दिया फिर दबंग और अपराधी किस्म के लोग चले गए चले। पत्रकार डीके सागर घटना स्थल से निकल कर विद्युत नगर अपने सागर किराना दुकान पर पहुंचे थे कि इतने में, दबंग और मनबढ़ ,अपराधी किस्म के लोग अपनी टीम के साथ दुकान पर आकर पत्रकार डीके सागर को भद्दी भद्दी और जाति सूचक गाली गलौज देते हुए लात घुसे मारा पीट रहे थे इतने में यादव स्वीट्स चाय की दुकान वाले बीच बचाव में आए। रामराज यादव को मारा पीटा जान से मारने की धमकी देते हुए सागर किराना स्टोर के मालिक विनय कुमार को भी दबंगों ने मारा। साथ ही एनटीपीसी कर्मचारी अधिकारी सागर किराना की दुकान पर आए उनको भी धमकी दिया गया। इससे दिल नही भरा तो उपरोक्त दबंगो द्वारा पत्रकार डीके सागर एवं सागर किराना दुकान वाले को गोली मारने कि धमकी देते हुए उसमे से एक दबंग अक्कू पाण्डेय ने पुलिस प्रशासन को भी गाली गलौज देते हुए धमकी देते हुए बोला कि भाजपा सरकार है। एक मिनट में मुकदमा वापस कर लूंगा। उन दबंगो में शिवम शर्मा महमदपुर थाना इब्राहिमपुर का रहने वाले है। बाकी सभी भी इब्राहिम पुर क्षेत्र के अक्कू पाण्डेय, आलोक पाण्डेय, लोकेश पाण्डेय रहने वाले है। जबसे यह घटना हुई है। पत्रकार सहित सभी लोग सदमे है। जब पत्रकार सुरक्षित नही है। तो आम जन का क्या होगा। अभी तक एफ.आई.आर दर्ज नही है। दो लोगो की गिरफ्तारी हुई है। पत्रकार द्वारा आवेदन दे दिया गया है। सभी लोग डरे और सदमे है। कि भविष्य मे बड़ी घटना न हो जाए। पत्रकार और कर्मचारी द्वारा बताया गया कि उपरोक्त से कोई पहले दुश्मनी भी नही है। और न कभी कोई विवाद हुआ है। अब देखना है।कि पुलिस द्वारा उपरोक्त दबंगो के साथ क्या कार्यवाही करती है। पत्रकार को न्याय मिल पाता है। पत्रकार डी.के.सागर एंटीपीसी विद्युत नगर

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *