March 28, 2026

Awadh Speed News

Just another wordpress site

भारतीय न्याय संहिता 2023 के अंतर्गत नए आपराधिक कानून को लेकर बीकापुर कोतवाली परिसर में जागरूकता गोष्ठी कार्यक्रम

1 min read
Spread the love

बीकापुर/अयोध्या

भारतीय न्याय संहिता 2023 के अंतर्गत नए आपराधिक कानून को लेकर बीकापुर कोतवाली परिसर में सोमवार को जागरूकता गोष्टी कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान पुलिस अधिकारियों द्वारा जागरूकता गोष्ठी में उपस्थित लोगों को नए कानून की जानकारी दी गई। और बताया गया कि दंड संहिता के बाद न्याय संहिता के अंतर्गत अपराधिक धाराओं के बदलने से लोगों में भ्रम की स्थिति नहीं पैदा होना चाहिए। चौरे बाजार पुलिस चौकी प्रभारी इंस्पेक्टर जनार्दन सिंह ने बताया कि अंग्रेजों के जमाने की बनाई गई दंड संहिता को सरकार द्वारा बदला गया है। मामलों में नया प्रावधान हुआ है। भारतीय दंड संहिता 1860 के स्थान पर भारतीय न्याय संहिता 2023 लागू हुई है। कुछ गंभीर अपराधों के मामले में कड़े प्रावधान किए गए हैं। जांच में तेजी और मुकदमों के निस्तारण में काफी तेजी आएगी। अंग्रेजों के जमाने के कानून के स्थान पर अब भारत का अपना कानून होगा। जागरूकता गोष्ठी में मौजूद लोगों में भारतीय न्याय संगीता 2023 से संबंधित पंपलेट का वितरण किया गया। जागरूकता गोष्ठी में मौजूद लोगों और महिलाओं द्वारा भी नए आपराधिक कानून का स्वागत किया गया और कहा कि इससे जल्दी न्याय मिलेगा। जागरूकता गोष्ठी के समापन पर पुलिस कर्मियों और उपस्थित लोगों द्वारा देश में नई दंड संहिता लागू होने की खुशी में राष्ट्रगान भी किया गया। और जन गण मन की धुन से पूरा कोतवाली परिसर गूंज उठा। इस मौके पर नगर पंचायत अध्यक्ष राकेश पांडे राना, जिला पंचायत सदस्य मोहम्मद मुस्लिम शेख, अतुल यादव, प्रधान अहमद रजा, सबीना बानो, विजय गौड, अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष आबाद अहमद खा, दिग्विजय सिंह, अजय पांडे सहित कोतवाली का पुलिस स्टाफ और तमाम लोग मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *