जिलाधिकारी श्रीमती दुर्गा शक्ति नागपाल के द्वारा शहर के छाबी तालाब का किया औचक निरीक्षण
1 min readबांदा

जिलाधिकारी बाँदा श्रीमती दुर्गा शक्ति नागपाल ने आज शहर के छाबी तालाब का औचक निरीक्षण किया।
उन्होंने सर्वप्रथम छाबी तालाब का निरीक्षण करते हुए तालाब के खुदाई कार्य का अवलोकन किया। उन्होंने छाबी तालाब के अवशेष बचे खुदाई कार्य को शीघ्र पूर्ण किये जाने के निर्देश कार्यदायी संस्था के अधिकारियों को दिये। जिलाधिकारी ने अधिशाषी अधिकारी नगर पालिका एवं नगर मजिस्ट्रेट को प्रतिदिन तालाब के खुदाई कार्य का निरीक्षण करते हुए शीघ्र कार्य को पूर्ण कराये जाने के निर्देश दिये। उन्होंने निर्देशित किया कि वर्षा से पूर्व तालाब के खुदाई कार्य सहित पिचिंग का कार्य व फिनिशिंग का कार्य प्रत्येक दशा में पूर्ण कर लिया जाए। उन्होंने तालाब के किनारे वृक्षारोपण भी कराये जाने के निर्देश दिये। उन्होंने कार्यदायी संस्था के अधिकारी को फटकार लगाते हुए तेज गति से अवशेष कार्यों को शीघ्र पूर्ण किये जाने के निर्देश ।
