भीषण गर्मी से परेशान उपभोक्ता, विद्युत केबल के जल जाने से 20 गांव की बिजली आपूर्ति हुई बाधित, विद्युत विभाग की लापरवाही आयी सामने
1 min read
जुगाड़ के सहारे चलाई जा रही थी बिजली की लाइन
विद्युत केबल के दाग जाने से 20 गांव की बिजली आपूर्ति हुई बाधित
बहराइच।
जनपद के जरवल रोड विद्युत उपकेन्द्र के घाघरा घाट फीडर पर कुडवा पुल के पास रेलवे लाइन के नीचे से गुजर रही हाइटेंशन विद्युत लाइन की केबिल दग जाने से 20 गांवों की बिजली गुल हो गयी। बिजली विभाग की लापरवाही का दंश इस उमस भरी भीषण गर्मी में हजारों बिजली उपभोक्ताओं को उठाना पड रहा है। विभागीय लापरवाही और उदासीनता पूर्ण भरे रवैये से बिजली उपभोक्ताओं में आक्रोश व्याप्त है।
मिली जानकारी अनुसार 33/11 विद्युत उपकेन्द्र जरवलरोड के घाघराघाट फीडर में कुडवा पुल के नीचे से गुजर रही हाइटेंशन विद्युत लाइन की केबल बुधवार दिन में करीब दो बजे भष्ट हो गयी। केबिल दगने से घाघरा घाट फीडर के तप्पेसिपाह, अटवा,झुकिया,कसमढा,घूरनपुर,बरखण्डी पुरवा,रेवढा सहित 20 गांवो की बिजली आपूर्ति ठप हो गयी।
आपको बताते चलें कि पन्द्रह दिन पहले दगी हाइटेंशन केबिल को जुगाड़ के सहारे सही करके आपूर्ति बहाल कर दी गयी थी। लेकिन विभाग द्वारा नयी केबिल न लगाने से पन्द्रह दिन में दूसरी बार कई गावों की विधुत आपूर्ति ठप हो गयी।

रिपोर्टर – शास्त्र तिवारी ब्यूरो रिपोर्ट
