गोसाईगंज सपा विधायक अभय सिंह का परिवार बीजेपी में हुआ शामिल
1 min readगोसाईगंज,अयोध्या

सपा विधायक अभय सिंह का परिवार बीजेपी में शामिल
सबसे बड़ी बात अपनी विधायकी को बचाने के लिए व जुमले बाजो के चंगुल से बचने के लिए क्या सपा विधायक अभय सिंह की जुबान पर लगा रहेगा ताला सबसे बड़ा सवाल
जहां दूसरी तरफ श्री सिंह का परिवार बीजेपी में शामिल डिप्टी सीएम बृजेश पाठक ने कराया समाजवादी पार्टी के मौजूदा विधायक अभय सिंह के पिता भगवान बख्श सिंह,पत्नी सरिता सिंह शामिल यही ही नहीं समाजवादी पार्टी में रहे शंभू नाथ सिंह दीपू,धर्मराज कोरी,रमाकांत यादव व अन्य गणमान्य लोगों ने बीजेपी मे हुए शामिल
वही बात करें तो हाल ही में अयोध्या जनपद के पत्रकारों के द्वारा गोसाईगंज के मौजूदा समाजवादी पार्टी के विधायक अभय सिंह को जुमले बाजी का शिकार व जुबान पर लगा ताला की खबर बड़े ही प्रमुखता से प्रेषित की गई थी
वहीं सूत्रों की माने तो खबर का असर गोसाईगंज विधानसभा के साथ-साथ अयोध्या जनपद के गली चौराहों पर चर्चा का बाजार गर्म “जहां पर लोगों की चर्चा की बात करें तो बीते विधानसभा चुनाव में श्री सिंह की दहाड़ नजर आती थी व बीजेपी की विधानसभा से लेकर भरे मंच तक श्री सिंह के द्वारा सिर्फ बीजेपी पर तरह-तरह के तंज कसते व अपने वक्तव्यों से बीजेपी को सवालों के घेरे में खड़ा करते नजर आते थे
लेकिन बात करें तो जब से विधान परिषद का चुनाव हुआ है तब से गोसाईगंज के विधायक अभय सिंह बाबूजी के तीन बंदर की तरह ही नजर आ रहे
अब देखने की बात है कि क्या गोसाईगंज के मौजूदा विधायक समाजवादी पार्टी के अभय सिंह अपनी विधायकी से इस्तीफा देते हैं व अपने पार्टी के लोकसभा प्रत्याशी व मौजूदा विधायक अवधेश प्रसाद के समर्थन में खड़े होते हैं व बचने के लिए जुमले बाजी का जामा पहनकर बाबूजी के तीन बंदर की तरह ही नजर आते हैं।
अयोध्या सर्वेश पांडेय ब्यूरो रिपोर्ट
