February 19, 2026

Awadh Speed News

Just another wordpress site

आनलाईन बैठक में-उत्तर प्रदेश महिला शिक्षक संघ -बाँदा- इकाई महुआ की ब्लॉक अध्यक्ष- सोनू सिंह ने -कार्यकारिणी का बढाया हौसला-कहा कि हम सब किसी से कमजोर नहीं- हमें कमजोर समझने की कोई भूल न करे—#

1 min read
Spread the love

महुआ-17-अप्रैल
उत्तर प्रदेश महिला शिक्षक संघ बाँदा इकाई महुआ की ब्लॉक अध्यक्ष सोनू सिंह ने जिलाध्यक्ष सुधा सिंह राजपूत की अध्यक्षता में आनलाईन बैठक कर सभी को संगठन विस्तार की दी जिम्मेदारी दी । जिलाध्यक्ष ने भ्रष्टाचार के खिलाफ गरजते हुए कहा कि महिला शिक्षिकाओं के कार्य बाधित कर उन्हें मानसिक रूप से प्रताडित न किया जाय।सभी का समय से एरियर भुगतान हो किसी भी प्रकार का अवकाश हो समय से निष्पादित किया जाय।सिस्टम में कोई भी बैठा हो हमें इससे कोई लेना देना नहीं लेकिन हम लोगों का वास्तविक कार्य बाधित हुआ तो हमलोगों को मजबूर होकर सडक पर उतरने के लिए तैयार रहना चाहिए।इस दौरान सभी शिक्षिकाओं से अपील किया कि आगामी 20-मई को लोकसभा निर्वाचन मे शतप्रतिशत मतदान हेतु मतदाताओं को जागरूक किया जाय ताकि जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी बाँदा दुर्गा शक्ति नागपाल जी का 85+मतदान लक्ष्य पूरा हो सके।जिलाध्यक्ष सुधा सिंह राजपूत ने सोनू सिंह के समर्पण की तारीफ करते हुए कहा कि आत्मविश्वास व स्वाभिमान के साथ सभी हमारी महिला शिक्षिकाएं आगे बढे और उत्तर प्रदेश महिला शिक्षक संघ की सदस्यता जो शिक्षिकाएं रह गई हो जल्दी से जल्दी ग्रहण करें ताकि संकट दौरान हम आपका सहयोग कर सके।हम सबको हमेशा न्याय पथ का अनुसरण करना है।बेसिक शिक्षा को विश्व पटल पर ले जाने का प्रयास करना है। सभी शिक्षिकाओं ने लगाएँ जोरदार नारे.. उत्तर प्रदेश महिला शिक्षक संघ बाँदा.. जिंदाबाद जिंदाबाद के बाद आनलाईन बैठक अध्यक्ष की अनुमति से समाप्त की गई।

अपनी बात आमजनमानस तक पहुँचाने का सशक्त माध्यम अवध स्पीड न्यूज

समस्त भारतवासियों से अनुरोध🙏-वृक्ष नहीं होंगे तो बादलों को कौन आमंत्रित करेगा-वृक्ष है -तो जल है🌧️आक्सीजन बाबा-रामकृष्ण अवस्थी-शिक्षा मित्र 🇮🇳 ( बेटा माँ भारती का)🇮🇳-प्राथमिक विद्यालय खुरहण्ड-क्षेत्र-महुआ जनपद -बाँदा (उत्तर प्रदेश) के स्वतः 🌳वृक्षारोपण अभियान को सभी आगे बढाएं🌳- एक सदस्य 🌳-एक वृक्ष स्वतः लगाएं🌳 ।। स्वतः गुठली बैंक बनाकर पौंध तैयार करें, 🌱एक दूसरे को पौंधा दान देकर 🌱धरा को हराभरा बनाएं🌱।। घर-घर तुलसी 🌿.हर घर तुलसी🌿।।🌽सेहत का राज-मोटा अनाज🌽।।🧘‍♂️योग को दैनिक दिनचर्या का हिस्सा बनाएं🧘‍♀️।।☔
संपर्क सूत्र-9695638703

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *