February 19, 2026

Awadh Speed News

Just another wordpress site

नव संवत्सर स्वागत समारोह समिति टांडा के तत्वावधान में प्रभु श्री राम के बाल स्वरूप की निकाली गई भव्य झांकी

1 min read
Spread the love

टांडा //अंबेडकरनगर

मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्री राम के पावन जन्म दिवस चैत्र शुक्ल नवमी तिथि को नव संवत्सर स्वागत समारोह समिति टांडा के तत्वावधान में प्रभु श्री राम के बाल स्वरूप की भव्य झांकी श्री रामलीला मंच चौक से धूमधाम के साथ सुसज्जित रथ पर शोभा यात्रा के रूप में निकाली गई ।शोभा यात्रा का नेतृत्व अध्यक्ष आनंद कुमार अग्रवाल , उपाध्यक्ष सरदार त्रिलोक सिंह ,संतोष कुमार अग्रवाल , संजीव जायसवाल,महामंत्री दिनेश नारायण सिंह, कोषाध्यक्ष राजेश कुमार साहू ,दीपक केडिया आदि कर रहे थे। शोभायात्रा श्री गुरुद्वारा सिंह सभा के सम्मुख होते हुए श्री झारखंड महादेव मंदिर छज्जापुर पहुंची जहां पर जयपाल मौर्य, श्रवण कुमार अग्रवाल ,अरुण अग्रवाल आदि ने पुष्प वर्षा और आरती के साथ स्वागत किया । श्री नवदुर्गा मंदिर फतू पट्टी के पास रिंकू तथा मीरापुर में घिसियावन मौर्य ,रमेश चंद्रगुप्त ,मनोज कुमार ,वंदना गुप्ता , दिनेश मौर्य आदि ने शोभायात्रा का स्वागत किया। श्री नागेश्वर नाथ मंदिर चौक के सम्मुख पहुंचने पर कृष्ण कुमार सोनी , आनंद बिंदी ,शंकर गुप्ता , सतीश वर्मा, रघुनाथ प्रसाद मोदी आदि ने पूजन अर्चन के बाद प्रसाद वितरण किया । आगे विनय अग्रहरि, मनोज सहगल आदि ने पूजन और आरती किया। मीरानपुरा में सुनील सिंह, गोविन्द सिंह,प्रमोद सिंह , प्रतिभा सिंह, वैशाली सिंह ,आनंदी साहू अपर्णा , स्वाति, अनुष्का , अंशिका,सत्यम , दिव्यांशु आदि ने पुष्प वर्षा और आरती करके स्वागत किया । विवेक चंद्रा ,राम अचल गौड़ आदि ने प्रसाद वितरण किया । सब्जी मंडी, कपड़ा मंडी, श्री मठिया माता मंदिर मंदिर होते हुए शोभायात्रा पुलिस बूथ चौक के सम्मुख पहुंची जहां पर पंडित राकेश मिश्रा ,अनिरुद्ध अग्रवाल ,बजरंगी लाल सोनी, सलिल अग्रवाल आदि द्वारा तैयार किए गए सुसज्जित हवन कुण्ड में भव्य हवन सम्पन्न हुआ। आरती संयोजक मनोज कुमार सोनी, राजेश कुमार सिंह, दिनेश कश्यप , अनिल सिंह आदि के नेतृत्व में भव्य आरती की गई , धीरज श्रीवास्तव द्वारा प्रसाद वितरण किया गया। अध्यक्ष आनंद कुमार अग्रवाल ने नव संवत्सर स्वागत समारोह के आयोजनों में सहयोग के लिए नगर वासियों, प्रशासनिक अधिकारियों, सुरक्षा बलों और सभी सहयोगियों के प्रति आभार ज्ञापित किया। महामंत्री दिनेश नारायण सिंह ने सभी को श्री राम नवमी की हार्दिक बधाई, शुभकामनाएं देते हुए अध्यक्ष की अनुमति से समापन की घोषणा की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *