अज्ञात के विरुद्ध नाबालिग बालिका के अपहरण का मुकदमा दर्ज
1 min readगोण्डा।
जिले के कोतवाली नगर अन्तर्गत गोण्डा शहर निवासिनी एक महिला की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात के विरुद्ध नाबालिक बालिका के अपहरण का मुकदमा दर्ज किया है।
महिला ने तहरीर मे कहा है कि उसकी 16 वर्षीय नाबालिक पुत्री मानसिक रूप से कमजोर है। जो मोबाइल साथ लेकर कहीं चली गई और वापस नहीं लौटी है। काफी खोजबीन के बाद भी कहीं पता नहीं चल सका है। इस संबंध में प्रभारी निरीक्षक कोतवाली नगर ने बताया की मुकदमा दर्ज कर कार्यवाही की जा रही है।

