February 19, 2026

Awadh Speed News

Just another wordpress site

आम आदमी पार्टी के सांसद संजय सिंह पहुंचे गृह जनपद लोगों ने किया भव्य स्वागत

1 min read
Spread the love


सुलतानपुर
आम आदमी पार्टी के सांसद संजय सिंह सुल्तानपुर दीवानी न्यायालय में तारीख पेशी पर अपनी उपस्थिति दर्ज कराने पहुंचे लेकिन न्यायालय सांसद के पहुंचने के पूर्व ही न्यायालय द्वारा अग्रिम तिथि नोटिस बोर्ड पर चश्मा कर दिया गया था।सुल्तानपुर आप राष्ट्रीय प्रवक्ता एवं यशस्वी राज्यसभा सांसद संजय सिंह के गृह जनपद सुल्तानपुर आगमन पर पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं ने सुल्तानपुर मैरिज लॉन हाल में जिले के संगठन की समीक्षा बैठक की और पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं से एक औपचारिक मुलाकात किया। आम आदमी पार्टी के सांसद संजय सिंह ने कहा कि इस समय पार्टी धर्म संकट से गुजर रही है भारतीय जनता पार्टी की तानाशाही मोदी सरकार आम आदमी पार्टी की एक-एक नेताओं को जेल में बंद करके पार्टी को खत्म करना चाहती है इसलिए इंडिया गठबंधन के साथ पूरी मजबूती से पार्टी का एक-एक कार्यकर्ता दिन-रात मेहनत करके भारतीय जनता पार्टी की तानाशाही सरकार को बेनकाब करना है और हमारे शीर्ष नेता अरविंद केजरीवाल मनीष सिसोदिया सत्येंद्र जैन जब तक जेल से नहीं आ जाते तब तक हम लोग चैन से बैठने वाले नहीं है जिसमें आम आदमी पार्टी के पदाधिकारीयों एवं कार्यकर्ताओं ने फूल माला से भव्य स्वागत किया। मौके पर जिला अध्यक्ष बृजेश प्रजापति पूर्व मंत्री संदीप शुक्ला एवं मकसूद अंसारी साहिल तिवारी अनुज दुबे महासचिव अनिल कोरी बौद्ध प्रांत के किसान प्रकोष्ठ के अध्यक्ष जयप्रकाश यादव आचार्य जितेंद्र कुमार तिवारी राम उजागिर यादव और कादीपुर प्रभारी सुरेश चंद्र गौतम एडवोकेट विधानसभा अध्यक्ष रामसूरत शर्मा एडवोकेट विधानसभा महासचिव डॉक्टर लालजी मौर्य महिला विंग अध्यक्ष निशा मुस्लिम प्रकोष्ठ विधानसभा अध्यक्ष जनाब आस मोहम्मद संगठन प्रभारी संगम प्रसाद अग्रहरी कोषाध्यक्ष अरुण कुमार पाल जितेंद्र कुमार उर्फ बबलू तिवारी धर्मेंद्र जायसवाल अनुज दुबे कार्यकारिणी सदस्य सहित कई साथियों ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया और भव्य स्वागत किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *