परिवार में हुई मारपीट में एक व्यक्ति की मौत के मामले में पुलिस मृतक के पिता व दो भाईयों को किया गिरफ्तार
1 min readकुमारगंज अयोध्या

बीते दिन बघौड़ा गांव में एक परिवार में हुई मारपीट में एक व्यक्ति की मौत के मामले में पुलिस मृतक के पिता व दो भाईयों को गिरफ्तार कर न्यायालय भेज दिया है। घटना में प्रयुक्त आला कत्ल डंडा व बांस बरामद किया है।
अप को बता दे कि थाना कुमारगंज के बघौड़ा गांव में मंगलवार को गांव निवासी राम शंकर व उनके बेटो में कहा सुनी उसके बाद बास के टुकड़ों वी डंडे से मारपीट होने लगी थी। जिसमे राम शंकर के दो बेटे पुत्र वधू और उनकी पौत्री घायल हो गई थी जिसमे विजय कुमार को गंभीर चोटे आ गई थी। एंबुलेंस की सहायता से घायलों को इलाज के लिए 100 शैय्या संयुक्त चिकित्सालय कुमारगंज ले जाया गया, जहां से विजय कुमार की हालत नाजुक देख जिला अस्पताल रेफर किया गया था जहां पर डाक्टरों ने विजय कुमार को मृत्यु घोषित कर दिया था।
मामले में दोषियों के विरुद्ध केस दर्ज कर प्रभारी निरीक्षक रतन सिंह के नेतृत्व में टीम गठित कर दोषियों को पकड़ने के लिए दबिश दी रही थी, अंततो गत्वा बुधवार को पुलिस टीम ने हत्या में आरोपि किए गए मृतक के पिता रामशंकर , भाई अरविंद व जगदीश को गिरफ्तार कर थाना ले आई। तीनो पर, पुलिस ने सुसंगत धाराओं में केस दर्ज कर न्यायालय भेज दिया है। बताया जा रहा की मृतक विजय कुमार माता पिता से अलग रहता था जमीन को लेकर आए दिन विवाद हुआ करता था।
राकेश कुमार मिश्रा मंडल ब्यूरो
