February 19, 2026

Awadh Speed News

Just another wordpress site

संदिग्ध परिस्थितियों में घर के अंदर युवती ने लगाई फांसी परिजनों का रो-रोकर बुराहाल

1 min read
Spread the love

अयोध्या

जनपद के थाना इनायतनगर के परसपुर सथरा गांव में अज्ञात कारणों से एक युवती ने घर के अंदर अरे दुपट्टे के सहारे फांसी लगा लिया, पुलिस शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज कर छानबीन कर रही है।
घटना मंगलवार की है गांव निवासी लक्ष्मी नरायन ड्यूटी करने गए थे घर के अन्य लोग खेत में फसल काटने गए हुए थे। घर पर लक्ष्मी नरायन की करीब 22 वर्षीय पुत्री रोली थी। शाम को जब खेत गए लक्ष्मी नारयन के परिवार के लोग घर वापस आए तब रोली के शव को घर के अंदर छत की हुक से फंदे से लटका हुआ देख चीखने चिल्लाने लगे। चीख पुकार सुनकर गांव के अन्य लोग भी पहुंच गए और घटना की सूचना पुलिस को दी गई। खबर मिलते ही चौकी इंचार्ज हैरिंग्टनगंज प्रवीन कुमार मिश्र दल बल के साथ मौके पर पहुंचे और बारीकी से निरीक्षण करते हुए शव को नीचे उतरवा कर कब्जे में लिया। पुलिस बुधवार को युवती के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज कर छानबीन कर रही है।

राकेश कुमार मिश्रा मंडल ब्यूरो

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *