अनेकों बार विश्व रिकॉर्ड बनाने वाले संत आज से दूसरा विश्व रिकॉर्ड बनाने की तैयारी को लेकर, अनवरत 11 दिवसीय कपालभाति प्राणायाम करने की साधना का किया शुभारंभ
1 min read
अयोध्या
भगवान श्री राम की नगरी के लोकप्रिय सिद्ध पीठ श्री हनुमानगढ़ी बसंतिया पट्टी अयोध्या के लोकप्रिय संत की देश और विदेशों में भी संत महेश दास जी की चर्चा हो रही है/ स्वामी महेश योगी ने योग कला व साहित्य में अनेकों विश्व रिकॉर्ड बनाकर यशस्वी भारत का गौरव मान बढ़ाया है इसी कर्म में अब श्री योगी जी ने योग में अब तक का सबसे बड़ा विश्व कीर्तिमान स्थापित करने हेतु अनवरत 11 दिवस तक रात दिन कपालभाति प्राणायाम करने जा रहे हैं ।
संत महेश योगी इस आयोजन के तहत लगातार 21 0000 0 ( इक्कीस लाख) स्ट्रोक के कपालभाति करने का रिकॉर्ड बनाएंगे।
यह आयोजन 5 सितंबर 2024 को दिल्ली में होना सुनिश्चित है किंतु 11 दिवस की इस कपालभाति संकल्प साधना को निर्विघ्नम पूर्वक पूर्ण करने हेतु स्वामी महेश योगी 2 अप्रैल 2024 दिन मंगलवार से अपने निजी आश्रम गोविंदगढ़ हनुमानगढ़ी में 6 माह तक अन्न त्याग कर प्रतिदिन 11 घंटे कपालभाति की साधना करेंगे।
22 नवंबर 2022 को सिद्ध पीठ हनुमानगढ़ी में अयोध्या के वरिष्ठ संत जनों की उपस्थिति में स्वामी महेश योगी ने श्री हनुमान जी का आशीर्वाद लेकर 14 वर्ष के अंतराल में भारत के चारों दिशाओं में चार दिव्य योग धाम की स्थापना का संकल्प लिया था।
इस उद्देश्य की पूर्ति के लिए महेश योगी ने अपने पूज्य गुरुदेव भगवान स्वर्गीय श्री संतोष दास जी की सहमति से 14 वर्षीय यात्रा को सफल आयाम तक ले जाने हेतु पांच संकल्प लिए थे। जिसमें एक 11 दिवस अनवरत कपालभाति करने का भी रहा। उनके हार्दिक इच्छा थी कि यह साधना महेश योगी श्री हनुमानगढ़ी गर्भ गृह में हनुमान जी का दर्शनोंप्रांत आरंभ करें। जिसकी तिथि भी उन्होंने मार्च माह में नियत की थी किंतु आज उनकी ना मौजूदगी में स्वामी महेश योगी अपने निजी आश्रम गोविंदगढ़ हनुमानगढ़ी में इस साधना को आरंभ कर रहे हैं।
योग व कपालभाति में साधना करना व रिकॉर्ड बनाना स्वामी महेश योगी के लिए यह पहला वाक्या नहीं है इसके पहले भी इन्होंने 2018 में सिद्धार्थनगर के डुमरियागंज में 13 घंटे कपालभाति करने का विश्व रिकॉर्ड बनाया था ।
तत्पश्चात सन् 2018 में योग गुरु स्वामी रामदेव जी व राजस्थान की तत्कालीन मुख्यमंत्री श्रीमती वसुंधरा राजे जी के संयोजन में 23 घंटे 10 मिनट कपालभाति करने का नया कीर्तिमान स्थापित किया।
तथा 2019 में ही मेवाड़ इंस्टीट्यूशन गाजियाबाद में संत महेश योगी ने पुनः 51 घंटे 10 मिनट तक कपालभाति करने का विश्व कीर्तिमान स्थापित कर पूरी दुनिया को चौंका दिया।
इस विशिष्ट उपलब्धि के लिए योग गुरु स्वामी रामदेव जी ने श्री श्री रवि शंकर जी, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ जी, मुख्यमंत्री श्रीमती वसुंधरा राजे जी व भारत के अन्य विशेष जनों ने महेश योगी को शुभकामनाएं प्रेषित कर बधाईयां दी थी।
इसके अतिरिक्त महेश योगी ने गुजरात सरकार के निर्देशन में 51 घंटे अनवरत योग मैराथन अंबेडकर नगर में अनवरत 76 घंटे योग मैराथन तथा 2019 में महाराष्ट्र सरकार के निर्देशन में सवा घंटे शीर्षासन में कपालभाति करने का रिकॉर्ड तथा राजस्थान मेवाड़ में 1 मिनट में 21 बार सूर्य नमस्कार करने का विश्व रिकॉर्ड बना चुके हैं।
इसके अतिरिक्त चित्रकला के क्षेत्र में 11000 चित्रों का सृजन करने व भारत के महान मनीषियों की सबसे बड़ी व्यक्ति चित्र श्रृंखला बनाने का विश्व रिकार्ड व साहित्य के क्षेत्र में दिव्य भारत गौरव ग्रंथ लिखने व भारत ऋषि ज्ञान एनसाइक्लोपीडिया लिखने का विश्व कीर्तिमान बन चुके हैं ।
सन 2022 में दिव्य भारत निर्माण यात्रा आरंभ करते समय से ही स्वामी महेश योगी ने 14 वर्ष के लिए चरण पादुका का त्याग व एक वस्त्र धारण करने का संकल्प लिया था जिसका अनुपालन करते आ रहे।
राकेश कुमार मिश्रा मंडल ब्यूरो

