सैलून वाले ने तीन बच्चों पर धारदार हथियार से किया हमला, दो की मौत एक गंभीर, ईलाज हेतु अस्पताल में भर्ती
1 min readबदायूं

जनपद में डबल मर्डर की वारदात से शहर में हड़कंप
यह मामला जनपद के मंडी पुलिस चौकी स्थित बाबा कॉलोनी का है।
जहां पर आज मंगलवार शाम एक सैलून वाले ने तीन बच्चों पर कुल्हाड़ी से हमला कर दिया
जिससे दो सगे भाइयों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि तीसरा गंभीर रूप से घायल हो गया.
वही सूत्रों की माने तो पुलिस ने वारदात के चंद घंटों के अंदर ही आरोपी हत्यारे को एनकाउंटर में ढेर कर दिया.
फिलहाल दो हत्याओं के बाद से बदायूं के कई इलाकों में तनाव फैल गया.
आक्रोशित लोगों ने कई जगहों पर तोड़-फोड़ और आगजनी की. किसी तरह पुलिस ने लोगों को समझा-बुझाकर हालात को नियंत्रित किया.
कोई अनहोनी न हो, इसको लेकर कई थानों की पुलिस फोर्स को तैनात किया गया है।
व्यूरो रिपोर्ट
