शांति और सौहार्दपूर्ण तरीके से होली का पर्व मनाएं :- थाना प्रभारी संदीप
1 min readमिल्कीपुर //अयोध्या

होलिकोत्सव को लेकर आज जनपद के थाना इनायत नगर परिसर में उपजिलाधिकारी व क्षेत्राधिकारी की अध्यक्षता में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई।
जहां पर थाना क्षेत्र के अंतर्गत समस्त ग्राम पंचायतों के ग्राम प्रधान एवं प्रबुद्ध जनों के साथ होलिकोत्सव को शांतिपूर्वक मनाए जाने को लेकर बैठक की।
वहीं उप जिलाधिकारी राजीव रत्न सिंह क्षेत्राधिकार सुनील कुमार सिंह एवं थाना प्रभारी संदीप कुमार सिंह ने लोगो से त्यौहार को लेकर कई बिंदुओं पर चर्चा की।
जिसमे अराजकता फैलाने वालों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी साथ ही साथ कहा कि त्योहार को परंपरागत तरीके व हर्षोल्लास के साथ मनाने की अपील की।
साथ ही साथ कहा कि होलिका दहन वाले स्थान पर यदि किसी भी प्रकार की दिक्कत है तो ग्राम प्रधान अवगत करायें जिसका समय रहते निस्तारण किया जाएगा व होली पर मोटरसाइकिल पर तीन लोगों के बैठने पर आम आदमी भी चाबी लेकर पुलिस को सूचित कर सकता है एवं तेज आवाज में डीजे बजाने पर रोक रहेगी। वहीं उपद्रव करने वालों पर प्रशासन की कड़ी नजर होगी।
होली पर्व पर भाईचारा बना रहे इसको लेकर लोगों से शांति बना कर होली का त्योहार खुशीपूर्वक मनाने का अपील की।
होली पर हरे वृक्षों को न काटे, रंग के स्थान पर गुलाल का प्रयोग करे। होली पर रंग व गुलाल जबर्दस्ती न लगाएं *साथ ही साथ लोगों को आश्वस्त भी किया खलल डालने वालों को बख्शा नहीं जाएगा सड़कों पर नशे की हालात में न घूमे आदि निर्देश दिए गये।
साथ ही साथ उप जिलाधिकारी राजू रत्न सिंह के द्वारा एक विशेष सूचना अयोध्या रायबरेली हाईवे पर गलत दिशा में वाहन ना चलायें 2 किलोमीटर ज्यादा चलकर कट का प्रयोग करें अपने वाहन को सही दिशा में चलाए
शांति और सौहार्दपूर्ण तरीके से होली का पर्व मनाएं: थाना प्रभारी संदीप कुमार सिंह रहे मौजूद।।
सर्वेश कुमार पांडेय
