February 18, 2026

Awadh Speed News

Just another wordpress site

प्रमोद श्रीवास्तव ने बसपा से तोड़ा नाता, अपने दर्जनों साथियों के साथ भाजपा में हुए शामिल

1 min read
Spread the love


बीकापुर अयोध्या

तहसील बीकापुर ग्राम सभा नेतवारी लाला का पुरवा निवासी प्रमोद श्रीवास्तव ने अपने सैकड़ों समर्थकों
के साथ भाजपा में हुए शामिल। भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष संजीव सिंह ने दिलाई पार्टी की सदस्यता। प्रमोद श्रीवास्तव बहुजन समाज पार्टी के रहें संघर्षशील कार्यकर्ता, उन्होंने लोकसभा चुनाव नजदीक आते ही भारतीय जनता पार्टी का दामन थाम लिया और कहा कि हर संभव में प्रयास करके लोकसभा के चुनाव में भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी को विजई बनाकर संसद में भेजने का काम करुंगा और भारतीय जनता पार्टी को मजबूत करुंगा। इस मौके पर जिला अध्यक्ष संजीव सिंह, अंबेडकर नगर से भाजपा समर्थित प्रत्याशी रितेश पांडेय, पूर्व विधायक इंद्र प्रताप तिवारी उर्फ खब्बू तिवारी, बाबा विश्वनाथ महाविद्यालय के प्रबंधक दिग्विजय सिंह उर्फ बूक्कू, लोकसभा प्रभारी धर्मेंद्र प्रताप सिंह टिल्लू, पूर्व जिला अध्यक्ष अवधेश पांडेय बादल, पूर्व मंत्री अवधेश पांडेय, अवधेश द्विवेदी पूर्व प्रत्याशी कटेहरी, आलोक श्रीवास्तव, पवन प्रधान नेतवारी सहित सैंकड़ों समर्थक मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *