सड़क दुर्घटना में दो लोगों की मौत,तीन अन्य घायल
1 min readमिल्कीपुर -अयोध्या।

सोमवार को अलग-अलग हुई दो सड़क दुर्घटनाओं में दो लोगों की मौत तथा तीन अन्य लोग घायल हो गए।
थाना इनायतनगर के अंतर्गत बारुन चौराहे पर सुबह 7:20 पर सड़क पार कर रहे देवरिया मजरे भीम का पुरवा निवासी गंगा प्रसाद यादव (50) पुत्र शीतला प्रसाद की मौत हो गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार मृतक गंगा प्रसाद अपनी स्कूटी से सब्जी खरीदने बीकापुर सब्जी मंडी जा रहा था जैसे ही वह फोरलेन पर बारुन चौराहे पर बने कट को पार करने के लिए मुड़ा वैसे ही सामने से अपने साइड से आ रही पल्सर बाइक से जोरदार टक्कर हो गई।दुर्घटना में हेलमेट लगाए पल्सर सवार करीब 10 फीट जाकर दूर गिरा।पल्सर सवार युवक ने हेलमेट लगा रखा था जिस कारण उसे गंभीर चोटें नहीं आई।वहीं दूसरी ओर स्कूटी चला रहे गंगा प्रसाद के सिर में गंभीर चोटे लग गई उसके सिर से ढेर सारा खून सड़क पर ही बह गया।मौके पर पहुंचे चौकी प्रभारी द्रिवेश त्रिवेदी ने आनन फानन में उसे जिला अस्पताल पहुंचाया गया जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पल्सर सवाल घायल राम लखन (32) पुत्र राम समुझ निवासी ग्राम धन्नेपुर थाना जामो जिला अमेठी को बाजार के ही एक क्लीनिक पर उपचार के लिए भर्ती कराया गया।
वहीं दूसरी घटना में मड़हा पुल पर स्थिति विठ्ठलापुर मोड़ के पास हुई सड़क दुर्घटना में एक बाइक सवार की मौत हो गई।थाना पूरा कलंदर के उपनिरीक्षक अमित कुमार ने बताया सुबह 8 बजे डंपर UP 78 DT 3656 जो रायबरेली फोरलेन पर फैजाबाद से रायबरेली की ओर जाते हुए विठलापुर मोड पर मुड़ रहा था उसमें पीछे से बाईक सवार तीन युवक टकरा गए।जिसमें विजय कुमार (18) पुत्र राधेश्याम,अजय कुमार (20) पुत्र राधेश्याम, विपिन (18) पुत्र राजितराम निवासी पूरे सबल का पुरवा थाना बल्दीराय सुल्तानपुर गंभीर रूप से घायल हो गए।तीनों घायलों को एंबुलेंस से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मिल्कीपुर पहुंचाया गया।जहां चिकित्सकों ने विजय कुमार को मृत घोषित कर दिया।अन्य दोनों घायलों को जिला चिकित्सालय भिजवाया गया।जहां नाजुक हालत के कारण चिकित्सकों ने विपिन कुमार को मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया जबकि दूसरे को जिला चिकित्सालय में भर्ती कर इलाज शुरू कर दिया।
