February 18, 2026

Awadh Speed News

Just another wordpress site

समाजवादी छात्र सभा के पदाधिकारियों का स्वागत/अभिनंदन समारोह का आयोजन किया गया-#

1 min read
Spread the love

समाजवादी छात्र सभा के पदाधिकारियों का स्वागत /अभिनंदन समारोह का आयोजन किया गया।
चित्रकूट-17-मार्च

सपा कार्यालय चित्रकूट में समाजवादी छात्रसभा जिला अध्यक्ष रोहित यादव व नवगठित कमेटी का स्वागत अभिवादन समाजवादी छात्रसभा के पदाधिकारीयों का मनोनयन पत्र वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया । कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सदर विधायक माननीय अनिल प्रधान जी ,विशिष्ट अतिथि अनुज यादव जी (पूर्व जिला अध्यक्ष सपा राज्य कार्यकारिणी सदस्य), विशिष्ट अतिथि श्रीमती रमा यादव जिला अध्यक्षा महिला सभा के रूप में उपस्थित हुए।इस मौके पर समाजवादी छात्र सभा जिला अध्यक्ष रोहित यादव ने कहा कि भाजपा सरकार में बेरोजगारी और महंगाई से परेशान युवा आने वाले समय में सत्ता से भाजपा को हटा देगा सरकारी नौकरी के नाम पर पेपर लीक हो रहे हैं। सदर विधायक अनिल प्रधान ने कहा कि पार्टी आगामी लोकसभा चुनाव में बड़ा परिवर्तन होगा भाजपा का सफाया होगा प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य अनुज यादव ने कहा कि महंगाई चरम सीमा पर है किसान परेशान है लोग सत्ता परिवर्तन का मन बना चुके हैं। सपा जिला अध्यक्ष शिव शंकर यादव ने कहा कि भाजपा से आम जनमानस परेशान है ।सभी ने सपा को वोट देने का मन बना लिया है पदाधिकारी में अभिमन गुप्ता, महेश, संजय, कुशल यादव (स.छा.स.जिला उपाध्यक्ष)सुनील, विपिन पांडे, राम प्रकाश वर्मा, शिवम ओझा, रामबाबू पटेल ,राम प्रकाश पटेल, मुकेश कोटार्य राज ,जान मोहम्मद, वीरेंद्र ,गोरेलाल ,कमलेन्द्र प्रजापति ,शक्ति सिंह आदि लोग पदाधिकारी नियुक्त हुए है इस मौके पर महासचिव सत्यनारायण पटेल मानसिंह पटेल राजा बाबू सुरेश यादव सरनाम सिंह रामराज सुरेश सिंह योगेंद्र राम प्रसाद वर्मा गोपीचंद सहित सैकड़ो लोग मौजूद रहे।
स.छा.स के जिला उपाध्यक्ष कुशल यादव ने सभी अतिथियों एवं पदाधिकारियों का धन्यवाद/आभार प्रकट किया।

खबर-संदीप सिंह

अपनी बात आमजनमानस तक पहुँचाने का सशक्त माध्यम अवध स्पीड न्यूज

समस्त भारतवासियों से अनुरोध🙏-वृक्ष नहीं होंगे तो बादलों को कौन आमंत्रित करेगा-वृक्ष है -तो जल है🌧️आक्सीजन बाबा-रामकृष्ण अवस्थी-शिक्षा मित्र 🇮🇳 ( बेटा माँ भारती का)🇮🇳-प्राथमिक विद्यालय खुरहण्ड-क्षेत्र-महुआ जनपद -बाँदा (उत्तर प्रदेश) के स्वतः 🌳वृक्षारोपण अभियान को सभी आगे बढाएं🌳- एक सदस्य 🌳-एक वृक्ष स्वतः लगाएं🌳 ।। स्वतः गुठली बैंक बनाकर पौंध तैयार करें, 🌱एक दूसरे को पौंधा दान देकर 🌱धरा को हराभरा बनाएं🌱।। घर-घर तुलसी 🌿.हर घर तुलसी🌿।।🌽सेहत का राज-मोटा अनाज🌽।।🧘‍♂️योग को दैनिक दिनचर्या का हिस्सा बनाएं🧘‍♀️।।☔
संपर्क सूत्र-9695638703

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *