पुलिस द्वारा मुठभेड़ में गैंगस्टर का वांछित अभियुक्त को किया गिरफ्तार ईलाज हेतु अस्पताल में भर्ती
1 min readसहारनपुर

थाना देवबन्द पुलिस द्वारा मुठभेड़ के बाद गैंगस्टर का वांछित अभियुक्त घायल/गिरफ्तार, कब्जे से 01 तमंचा 315 बोर व 01 खोखा/02 जिन्दा कारतूस 315 बोर व 01 मोटर साईकिल बिना नम्बर प्लेट बरामद
अवगत कराना है कि वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, सहारनपुर के निर्देशन में आगामी लोकसभा सामान्य निर्वाचन-2024 के दृष्टिगत जनपदीय पुलिस द्वारा अपराध की रोकथाम व वांछित अपराधियों की धर पकड़ हेतु सघन चैकिंग/गश्त की जा रही है । इसी क्रम में आज दिनांक 17.03.2024 को शाम के समय थाना देवबन्द पुलिस टीम द्वारा खेडा मुगल चौकी बचीती तिराहा पर चैकिंग की जा रही थी तभी 02 व्यक्ति 01 मोटरसाइकिल (बिना नम्बर प्लेट) पर खेड़ा मुगल की तरफ से आते दिखायी दिये । संदिग्ध होने पर पुलिस टीम द्वारा रूकने का इशारा किया गया तो नही रूके तथा मोटर साइकिल की स्पीड बढाकर भागने लगे तथा बचीती तिराहे से आगे चकरौड़ पर मोटर साईकिल अनियंत्रित होकर फिसलकर गिर गयी। जब पुलिस टीम मोटरसाइकिल सवार अज्ञात व्यक्तियों के करीब पहुँची तो दोनों बदमाशों ने जान से मारने की नियत से पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी । आत्मरक्षार्थ पुलिस टीम द्वारा जवाबी फायरिंग में एक बदमाश को गोली लगी है जिसे पुलिस टीम द्वारा गिरफ्तार कर लिया गया है । घायल बदमाश की पहचान गुड्डू हसन पुत्र बुन्दु उर्फ तासीन निवासी ग्राम फुलास अकबरपुर थाना देवबन्द सहारनपुर के रूप में हुई है । 01 बदमाश ईख के खेतों में घुसकर भागने सफल रहा । अभियुक्त गुड्डू उपरोक्त थाना देवबन्ध पर पंजीकृत मु0अ0सं0 17/24 धारा 2/3 गैंगस्टर एक्ट का वांछित अभियुक्त है। गिरफ्तार/घायल अभियुक्त को उपचार हेतु अस्पताल में भर्ती कराया गया है। फरार बदमाश की गिरफ्तारी हेतु छापे मारी की जा रही है ।
