उपजिलाधिकारी कर्नलगंज विशाल कुमार का तरबगंज स्थानांतरण।
1 min readगोण्डा।
उपजिलाधिकारी कर्नलगंज विशाल कुमार का तरबगंज स्थानांतरण।
उपजिलाधिकारी तरबगंज भारत भार्गव को कर्नलगंज का उपजिलाधिकारी बनाया गया।
उपजिलाधिकारी सदर गोण्डा सुशील कुमार को उपजिलाधिकारी न्यायिक तरबगंज बनाया गया।
नवागन्तुक उपजिलाधिकारी अवनीश कुमार को उपजिलाधिकारी सदर गोण्डा बनाया गया।
आपको बता दें कि तहसील कर्नलगंज में सुबह 10 से 12 बजे तक जनसुनवाई के नाम पर हो रही थी रस्म अदायगी।
तहसील कर्नलगंज में बीते मंगलवार की सुबह पौने बारह बजे तक एसडीएम की खाली दिखी कुर्सी से भी काफी चर्चा में थे विशाल कुमार।
तहसील में प्रायः भटकते पीड़ित फरियादी एसडीएम व तहसीलदार का करते रहते थे इंतजार।
सरकारी आवास पर अक्सर आराम फरमाते देखे जा रहे थे एसडीएम विशाल कुमार।
पीड़ित फरियादियों व संभ्रांत लोगों से आवास पर मिलना और उनकी समस्या सुनना भी अपनी शान के खिलाफ समझते थे एसडीएम विशाल कुमार।
एसडीएम विशाल कुमार के तहसील कर्नलगंज में तैनाती के बाद सरकारी जमीनो, नजूल, तालाब सहित गरीबों के जमीनों पर लगातार हो रहे अवैध कब्जे के लग रहे थे गंभीर आरोप।
एसडीएम विशाल कुमार पर दबंग अवैध कब्जेदारों के विरूद्ध कार्रवाई ना करने और उन्हें संरक्षण देने के भी लग रहे थे गंभीर आरोप।
शासन व जिला प्रशासन का आदेश भी इन पर बेअसर साबित हो रहा था।
फरियादियों के साथ ही संभ्रांत लोगों से भी अमर्यादित तरीके से पेश आते थे एसडीएम विशाल कुमार।
अपने निरंकुश कार्यशैली व कारनामों से काफी चर्चा में होने के साथ ही कई गंभीर आरोपों से भी घिरे रह चुके हैं एसडीएम विशाल कुमार।
एसडीएम विशाल कुमार की निरंकुश कार्य शैली से क्षेत्रीय लोग भी काफी त्रस्त थे और जिलाधिकारी गोंडा की भी छवि धूमिल हो रही थी।
कर्नलगंज के एसडीएम विशाल कुमार के स्थानांतरण से पीड़ित फरियादियों ने डीएम का जताया आभार।

