पुलिस प्रशासन का सराहनीय कार्य गुमशुदा व्यक्ति को 48 घण्टे के अन्दर किया गया बरामद
1 min read
रुदौली //अयोध्या

दिनांक 11.03.2024 को नटवरलाल चौहान पुत्र राजा राम चौहान निवासी ग्राम सिपहिया थाना मवई जनपद अयोध्या के पिता राजाराम पुत्र सोहन लाल उम्र करीब 65 वर्ष जो कि घर से बैंक से रुपया निकालने व ग्राम दुर्गी का पुरवा में हो रही श्रीमद भागवत कथा सुनने की बात बताकर निकले थे। वापस घर न आने पर आवेदक नटवरलाल चौहान द्वारा उक्त के सम्बन्ध में दिनांक 12.03.2024 को देकर थाना पर गुमशुदगी लिखावायी गयी थी। गुमशुदगी की सूचना को गम्भीरता से लेते हुए थानाध्यक्ष श्रीमती आशा शुक्ला द्वारा तत्काल पुलिस टीम गठित की गयी । गठित पुलिस टीम द्वारा तलाश पतारसी सुरागरसी कर गुमशुदा राजाराम उपरोक्त को दिनांक 15.03.2024 को रिश्तेदारी में आवेदक की मौसी के ग्राम बरौली भानमऊ थाना कोठी जनपद बाराबंकी में पाया गया बाद बरामदगी गुमशुदा राजाराम उपरोक्त को परिवारीजन को सकुशल सुपुर्द किया गया ।
बरामद करने वाली पुलिस टीम का विवरण-
1.उ0नि0 अवधेश सिंह
2.मु0आ0 रवीन्द्र कुमार
