राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ बाँदा ने जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी बाँदा को ज्ञापन सौंपकर वरिष्ठ अध्यापक को ही विद्यालय का प्रभार देने की माँग किया
1 min readराष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ बांदा ने जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी बांदा को ज्ञापन सौंपकर वरिष्ठ अध्यापक को ही विद्यालय का प्रभार देने की मांग की
बाँदा-
राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ बांदा प्रतिनिधि मंडल ने जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी बाँदा को सम्बोधित ज्ञापन सौंप कर परिषदीय विद्यालयों में वरिष्ठ अध्यापक को ही प्रभार दिए जाने की मांग की ।
जिला अध्यक्ष पंकज सिंह ने बताया कि शासन के आदेशों के बावजूद अभी भी जनपद के कई विद्यालयों में वरिष्ठ शिक्षक शिक्षिका के उपलब्ध होने के बावजूद कनिष्ठ शिक्षकों को प्रभार दिया गया है। साथ ही कुछ कनिष्ठ शिक्षकों पर विद्यालय का प्रभार लेने हेतु दबाव बनाया जा रहा है। अतः शैक्षिक महासंघ ने जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी बाँदा को सम्बोधित ज्ञापन सौंप कर शासनादेशों के अनुसार वरिष्ठ अध्यापक को ही विद्यालय का प्रभार सौंपे जाने की मांग की है।
ज्ञापन सौंपने में जिलाध्यक्ष पंकज सिंह, उपाध्यक्ष सुधीर बाबू दीक्षित, विनोद कुमार शिवहरे,कोषाध्यक्ष मनोज सिंह आदि शिक्षक उपस्थित रहे।


पंकज सिंह
जिलाध्यक्ष
राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ बांदा
अपनी बात आमजनमानस तक पहुँचाने का सशक्त माध्यम अवध स्पीड न्यूज
समस्त भारतवासियों से अनुरोध🙏-वृक्ष नहीं होंगे तो बादलों को कौन आमंत्रित करेगा-वृक्ष है -तो जल है🌧️आक्सीजन बाबा-रामकृष्ण अवस्थी-शिक्षा मित्र 🇮🇳 ( बेटा माँ भारती का)🇮🇳-प्राथमिक विद्यालय खुरहण्ड-क्षेत्र-महुआ जनपद -बाँदा (उत्तर प्रदेश) के स्वतः 🌳वृक्षारोपण अभियान को सभी आगे बढाएं🌳- एक सदस्य 🌳-एक वृक्ष स्वतः लगाएं🌳 ।। स्वतः गुठली बैंक बनाकर पौंध तैयार करें, 🌱एक दूसरे को पौंधा दान देकर 🌱धरा को हराभरा बनाएं🌱।। घर-घर तुलसी 🌿.हर घर तुलसी🌿।।🌽सेहत का राज-मोटा अनाज🌽।।🧘♂️योग को दैनिक दिनचर्या का हिस्सा बनाएं🧘♀️।।☔
संपर्क सूत्र-9695638703
