February 18, 2026

Awadh Speed News

Just another wordpress site

बाँदा की अलशिफा का चयन नेशनल सब जूनियर कब्बड्डी कैंप में होने पर कोच कमल यादव सहित वरिष्ठ खिलाड़ियों एवं खेल प्रेमियों ने धूमधाम से सम्मानित कय वाराणसी के लिए अलशिफा को किया रवाना

1 min read
Spread the love

बाॅंदा की अलशिफा का चयन नेशनल सब जूनियर कबड्डी कैंप में होने पर कोच कमल यादव सहित वरिष्ठ खिलाड़ियों एवं खेल प्रेमियों ने धूमधाम से सम्मानित कर वाराणसी के लिए अलशिफा को रवाना किया

बाॅंदा, 15 मार्च
सरदार बल्लभ भाई स्पोर्ट्स स्टेडियम बाॅंदा में आयोजित कार्यक्रम में कबड्डी कोच कमल यादव की शिष्या अलशिफा का बड़े ही भावपूर्ण तरीके से शुभकामनाओं सहित सम्मान किया गया। ज्ञातव्य हो कि अलशिफा इसके पूर्व भी सब जूनियर नेशनल कबड्डी की कांस्य पदक विजेता है तथा इसी वर्ष स्कूल नेशनल में भी उ० प्रदेश का प्रतिनिधित्व करते हुये बाॅंदा एवं अपने उस्ताद कमल यादव का नाम रोशन किया है। अलशिफा डा० भीमराव अम्बेडकर स्पोर्ट्स स्टेडियम वाराणसी में दिनांक 16 मार्च से 29 मार्च तक आयोजित कबड्डी कैंप में शिरकत करेंगी, जहाँ से चयन के उपरान्त 33 वीं सब जूनियर बालिका राष्ट्रीय कबड्डी चैम्पियनशिप में प्रतिभाग करने के लिए टीम उ० प्रदेश 31 मार्च से 3 अप्रैल 2024 तक पाटलीपुत्र स्पोर्ट्स काम्प्लेक्स कंकड़बाग पटना के लिए रवाना होगी। यह जानकारी उ० प्रदेश कबड्डी ऐसोसिएशन के महासचिव राजेश कुमार सिंह ने प्रदान की है।
इस अवसर पर जिला वालीबॉल ऐसोसिएशन बाॅंदा के सचिव शिवकुमार गुप्ता, बुंदेलखंड खेल प्रोत्साहन समिति के वरिष्ठ उपाध्यक्ष गजराज सिंह, जिला ओलंपिक ऐसोसिएशन बाॅंदा के सचिव डा० इन्द्र वीर सिंह, बुंदेलखंड इंसाफ सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष ए एस नोमानी, जिला कबड्डी ऐसोसिएशन बाॅंदा के सचिव एवं अलशिफा के कोच कमल यादव सहित बड़ी संख्या में खेल प्रेमी, साथी खिलाड़ियों आदि ने फूल मालाओं, शाल तथा उपहार देकर अलशिफा को शानदार प्रदर्शन के लिए बधाइयाँ प्रदान कीं। इस अवसर पर अलशिफा ने अपनी उपलब्धियों का श्रेय अपने कबड्डी कोच कमल यादव सर को देते हुये कहा कि सर के मार्गदर्शन तथा कोचिंग से ही मैं यहाँ तक पहुॅंची हूँ।

उमंग सिंह ब्यूरो चीफ बाॅंदा

अपनी बात आमजनमानस तक पहुँचाने का सशक्त माध्यम अवध स्पीड न्यूज

समस्त भारतवासियों से अनुरोध🙏-वृक्ष नहीं होंगे तो बादलों को कौन आमंत्रित करेगा-वृक्ष है -तो जल है🌧️आक्सीजन बाबा-रामकृष्ण अवस्थी-शिक्षा मित्र 🇮🇳 ( बेटा माँ भारती का)🇮🇳-प्राथमिक विद्यालय खुरहण्ड-क्षेत्र-महुआ जनपद -बाँदा (उत्तर प्रदेश) के स्वतः 🌳वृक्षारोपण अभियान को सभी आगे बढाएं🌳- एक सदस्य 🌳-एक वृक्ष स्वतः लगाएं🌳 ।। स्वतः गुठली बैंक बनाकर पौंध तैयार करें, 🌱एक दूसरे को पौंधा दान देकर 🌱धरा को हराभरा बनाएं🌱।। घर-घर तुलसी 🌿.हर घर तुलसी🌿।।🌽सेहत का राज-मोटा अनाज🌽।।🧘‍♂️योग को दैनिक दिनचर्या का हिस्सा बनाएं🧘‍♀️।।☔
संपर्क सूत्र-9695638703

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *