April 7, 2026

Awadh Speed News

Just another wordpress site

अवैध नशीला पदार्थ (स्मैक) की तस्करी करने वाला अभियुक्त गिरफ्तार, कब्जे से 100 ग्राम स्मैक बरामद

1 min read
Spread the love

रौनाही अयोध्या
अवैध नशीला पदार्थ (स्मैक) की तस्करी करने वाला अभियुक्त गिरफ्तार, कब्जे से 100 ग्राम स्मैक बरामद

श्रीमान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय अयोध्या द्वारा नशा व नशेड़ियो के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के दौरान श्रीमान अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण के मार्गदर्शन व श्रीमान क्षेत्राधिकारी सदर के पर्यवेक्षण एवं प्र0नि0 श्री पंकज कुमार सिंह थाना रौनाही जनपद अयोध्या के कुशल नेतृत्व में नशे के तस्कर के विरुद्ध सफलता प्राप्त हुई है ।
दिनांक 13.02.2024 को पुलिस द्धारा चलाये जा रहे चेकिंग संदिग्ध व्यक्ति / वाहन के दौरान मुखबिर खास की सूचना पर कोरियन टोला की तरफ से अभियुक्त कृष्णा सिंह पुत्र जंग बहादुर सिंह उर्फ जग्गू सिंह निवासी पुरे पियरा सुचित्तागंज थाना रौनाही जनपद अयोध्या के कब्जे से 100 ग्राम अवैध स्मैक बरामद हुआ । अभियुक्त कृष्णा सिंह के विरूद्ध थाना रौनाही में मु0अ0सं0 120/24 धारा 8/21 NDPS ACT पंजीकृत कर वास्ते रिमान्ड मा0 न्यायालय भेजा गया । पकड़े गये व्यक्ति का पूर्व में आपराधिक इतिहास रहा है।
पंजीकृत मुकदमे का विवरण-
मु0अ0सं0 120/24 धारा 8/21 NDPS ACT थाना रौनाही जनपद अयोध्या
गिरफ्तार अभियुक्तः-
कृष्णा सिंह पुत्र जंग बहादुर सिंह उर्फ जग्गू सिंह निवासी पुरे पियरा सुचित्तागंज थाना रौनाही जनपद अयोध्या उम्र करीब 19 वर्ष
बरामदगी –
100 ग्राम अवैध स्मैक ।
आपराधिक इतिहास – अभियुक्त कृष्णा सिंह
1.मु0अ0सं0 51/20 धारा 323/452/504/506 IPC थाना रौनाही जनपद अयोध्या

  1. मु0अ0सं0 207/22 धारा 323/504/506 IPC थाना रौनाही जनपद अयोध्या
    3.मु0अ0सं0 227/23 धारा 147/323/452/504/506 IPC थाना रौनाही जनपद अयोध्या
    गिरफ्तारी व बरामदगी करने वाली टीम
    1.उ0नि0 अनुराग पाठक थाना रौनाही जनपद अयोध्या
    2.उ0नि0 अविनाश चन्द्र थाना रौनाही जनपद अयोध्या
    3.हे0का0 इन्द्रेश यादव थाना रौनाही जनपद अयोध्या
    4.का0 रामप्रवेश यादव थाना रौनाही जनपद अयोध्या

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *