April 7, 2026

Awadh Speed News

Just another wordpress site

लोकसभा सामान्य निर्वाचन-2024 को सकुशल व निष्पक्ष रूप से सम्पन्न कराए जाने हेतु मास्टर ट्रेनर्स का प्रशिक्षण हुआ सम्पन्न

1 min read
Spread the love


सुलतानपुर
लोकसभा सामान्य निर्वाचन-2024 में लगे समस्त मास्टर ट्रेनर्स का प्रशिक्षण प्रेरणा सभागार, विकास भवन सुलतानपुर में आयोजित किया गया। जिलाधिकारी कृत्तिका ज्योत्स्ना ने सभी मास्टर ट्रेनर्स को निर्देशित करते हुए कहा कि आप सभी मतदान कार्मिकों को प्रशिक्षित करेंगे, इसलिए मतदान प्रक्रिया की पूरी जानकारी आपको होना अनिवार्य है। उन्होंने कहा कि निष्पक्ष व पारदर्शी मतदान कराना हम सभी की जिम्मेदारी है। उन्होंने सभी मास्टर ट्रेनर्स को निर्देशित किया कि प्रशिक्षण के दौरान मतदान कार्मिकों को ईवीएम पर हैंडसआन करने का अधिक से अधिक अवसर देंगे, जिससे मतदान दिवस में ईवीएम कनेक्शन, सीलिंग व मोकपोल की प्रक्रिया को आसानी से वे कर सकें। मुख्य विकास अधिकारी अंकुर कौशिक ने सभी मास्टर ट्रेनर्स को निर्देशित किया कि जनपद स्तर पर तैयार की गई पीपीटी को बारीकी से देख लें, जिससे मतदान दिवस में मतदान को सकुशल सम्पन्न कराया जा सके।अपर जिलाधिकारी प्रशासन गौरव शुक्ल ने मतपत्र लेखा व पीठासीन डायरी को भरने की बारीकियों पर विस्तार से चर्चा की। जिला विकास अधिकारी अजय कुमार पाण्डेय ने पार्टी रवानगी स्थल से लेकर मतदेय स्थल तक पहुंचने पर चर्चा करते हुए कहा कि सभी पोलिंग पार्टी निर्धारित वाहन से ही मतदान केंद्र पर जायेंगे। जिला प्रशिक्षण अधिकारी डॉ. संतोष गुप्त ने पीठासीन अधिकारी रिपोर्ट भाग 1 से लेकर भाग 5 तक प्रपत्रों पर विस्तार से चर्चा की। स्टेट मास्टर ट्रेनर सत्यदेव पाण्डेय ने बताया कि माकपोल के पश्चात सी.यू.को अनिवार्य रूप से क्लियर करेंगे और वीवीपैट के ड्राप बाक्स से मोकपोल की पर्ची निकाल कर काले लिफाफे में सील करेंगे।उन्होंने बताया कि मतदाता के बायें हाथ की तर्जनी अंगुली पर अमिट स्याही लगाई जाएगी। स्टेट मास्टर ट्रेनर सुनील कुमार सिंह ने 49ओ, 49 एम, टेन्डर वोट,चौलेंज वोट पर विस्तार से चर्चा की। उन्होंने बताया कि पीठासीन अधिकारी को पूरी चुनाव प्रक्रिया का नेतृत्व करना है, इसलिए हैंड आउट का बारीकी से अध्ययन कर लें। उन्होंने मतदाता पर्ची, मतदाता रजिस्टर के प्रारूप को भरकर डेमो दिया। स्टेट मास्टर ट्रेनर संतराम यादव ने मतदान के दौरान संभावित एरर पर प्रतिभागियों से प्रश्न – उत्तर करते हुए चर्चा की। उन्होंने मतदान के दौरान तैयार किए जाने वाले लिफाफों व पीठासीन की डायरी पर डेमो दिया।प्रशिक्षण की व्यवस्था देख रहे डॉ. जनार्दन राय ने बताया कि इस प्रशिक्षण में कुल 80 मास्टर ट्रेनर्स को प्रशिक्षित किया गया। उन्होंने बताया कि निर्वाचन आयोग के निर्देश के क्रम में सभी मास्टर ट्रेनर्स द्वारा प्रशिक्षण के दौरान, सीखे ज्ञान को जानने के लिए प्रश्नोत्तरी के माध्यम से परीक्षा ली गयी। पी.पी.टी. बनाने व चलाने में विपिन कुमार यादव व वकील अहमद ने सराहनीय योगदान दिया स प्रशिक्षण का हैंड आउट राजेश कुमार ने तैयार किया। इस प्रशिक्षण में रणवीर सिंह, संजीव द्विवेदी, रणधीर सिंह, अकबाल खां, प्रदीप भार्गव, सुनील बरनवाल, हरिओम त्रिपाठी, शैलेष मौर्य, शरद चतुर्वेदी, शैलेष चतुर्वेदी, शशांक सिंह, एन.पी. सिंह, संजय मिश्रा, वदीयत उल्ला, दिलीप शर्मा, अजय सरोज, संतोष वर्मा, प्रदीप सिंह, राजेश सिंह, राम किशोर, धवल प्रकाश आदि ने सहयोग किया। इस अवसर पर मृत्युंजय सिंह, विशेष श्रीवास्तव,अनुपम द्विवेदी, मनदीप पाण्डेय, राम तीर्थ ने प्रतिभागियों की उपस्थिति लेने व प्रशिक्षण व्यवस्था में सक्रिय योगदान दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *