May 23, 2026

Awadh Speed News

Just another wordpress site

माता सावित्रीबाई सेवा समिति की तरफ से सामूहिक विवाह कार्यक्रम का किया गया आयोजन

1 min read
Spread the love

फरुखाबाद
फुलेरा दूज पर माता सावित्रीबाई सेवा समिति की ओर से सर्वधर्म सामूहिक विवाह सम्मेलन का आयोजन सिटी लाइट बैंक्वेट हाल में किया गया जिसमें डॉ. श्री नवल किशोर शाक्य मुख्य अतिथि के रूप में पधारे उन्होंने माता सावित्रीबाई फुले के चित्र पर माल्यार्पण तथा दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम की शुरुआत की उसके बाद समिति के अध्यक्ष डॉ संजय कुमार कुशवाहा एवं समिति के समस्त सदस्यों द्वारा डॉक्टर नवल किशोर शाक्य जी का माला पहनाकार व साफा बांधकर व उनके साथ आए अन्य अतिथियों का सम्मान किया गया आयोजन के संयोजक श्री योगेश कुमार द्वारा बताया गया कि इस कार्यक्रम में विभिन्न जिलों से विभिन्न जातियों के 7 जोडे सम्मिलित हुए डॉ. नवल किशोर शाक्य ने माता सावित्रीबाई के जीवन पर प्रकाश डालते हुए लोगों को बताया कि यह हमारे देश की प्रथम महिला शिक्षिका थीं जिन्होंने समाज में महिलाओं की शिक्षा पर जोर दिया डॉ. साहब द्वारा सम्मिलित हुए सभी नव जोड़ों को आशीर्वाद व उपहार प्रदान किया गया समिति की कोषाध्यक्ष श्रीमती ज्योति व समिति के अध्यक्ष संजय कुमार कुशवाहा द्वारा वर कन्याओं को उपहार व आशीर्वाद प्रदान किया गया इसी क्रम में समिति के संयोजक श्री योगेश कुमार के माता-पिता द्वारा भी सभी नव जोड़ों को उपहार वह आशीर्वाद प्रदान किया गया समिति के सभी सदस्यों द्वारा नव जोड़ो को उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं दी गई इस अवसर पर डॉ. विपिन कुमार जादौन,श्री सरनाम सिंह, श्रीमती हेमलता देवी, श्री राजेंद्र कुमार, श्रीमती राम दर्शनी, श्री मती विनीता जादौन, अरुण कुमार, सौरभ राठौर, राजेश कुमार,सोनू राठौर तरुण कुमार शुक्ला, विधिक सलाहकार बृजेश कुमार एडवोकेट (संयुक्त सचिव),अभिषेक कुमार त्रिपाठी वकील भारतीय मिश्रा अभिषेक कुमार एडवोकेट, डॉ. विक्रम शाक्य, पृथ्वीराज शाक्य, प्रदीप कुमार शाक्य,सुमित कुमार, गोपाल,आदि लोग उपस्थित रहे समिति के संरक्षक श्री राजकुमार राठौर द्वारा सभी का आभार व्यक्त किया।।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *