May 23, 2026

Awadh Speed News

Just another wordpress site

बाइक अनियंत्रित हो जाने से कोटेदार की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत, लोगों में तरह-तरह की फैल रही अफ़वाहें

1 min read
Spread the love

मिल्कीपुर अयोध्या
जनपद के इनायत नगर थाना क्षेत्र स्थित पलिया प्रताप शाह गांव के कोटेदार साहब बरदान सिंह उम्र करीब 50 वर्ष की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई है। हालांकि उनकी मौत के बाद क्षेत्र में गोली मारे जाने की अफवाहें तेज हो गई। जिसके बाद भारी संख्या में पुलिस फोर्स मौके पर पहुंची और पुलिसिया जांच में कोटेदार की मौत बाइक से जाते समय अनियंत्रित होकर गिरने से बताया जा रहा है। प्राप्त जानकारी के मुताबिक बृहस्पतिवार को शाम करीब 4:00 बजे कोटेदार साहब बरदान सिंह को गोली मारे जाने की अफवाहें तेज हो गई जानकारी पाकर इनायत नगर थाने के प्रभारी निरीक्षक संदीप कुमार सिंह भारी पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे हालांकि पुलिस के पहुंचने के पहले कोटेदार को इलाज के लिए जिला अस्पताल ले जाया जा चुका था जिला अस्पताल पहुंचे ही चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया और स्थानीय पुलिस को सूचना दी। इसके बाद कोतवाली पुलिस ने उनका शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम की कार्यवाही शुरू की। प्रभारी निरीक्षक संदीप कुमार सिंह ने बताया कि सूचना के बाद मौके पर पहुंचने पर जानकारी प्राप्त हुई कि कोटेदार बाइक से जा रहे थे और अनियंत्रित होकर सड़क पर गिर गए थे, जिसके चलते उन्हें नाक से खून आ गया था। मौके पर पहुंचे लोगों ने आनम-खनन में उन्हें इलाज के लिए जिला चिकित्सालय पहुंचाया गोली मारे जाने की अफवाह पूरी तरह से गलत है। फिलहाल पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही कोटेदार की संदिग्ध मौत के रहस्य का पर्दा उठ सकेगा।

राकेश कुमार मिश्रा मंडल ब्यूरो

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *