गेहूं के खेत की रखवाली करने गए युवक का पेड़ से लटकता हुआ मिला शव
1 min readअयोध्या
संदिग्ध परिस्थितियों में गेहूं के खेत में रखवाली करने गए युवक का पेड़ से लटकता हुआ मिला शव
यह मामला जनपद के थाना बाबा बाजार अंतर्गत सैदपुर चौकी क्षेत्र के खरिका मजरे सैदपुर गांव का है।
जहां के निवासी विशाल गोस्वामी पुत्र बाबू राम उम्र लगभग 35 वर्ष का बाग में पेड़ से लटका मिला शव, परिजनों का रो रोकर बुरा हाल।

वहीं सूचना उपरांत मौके पर पहुंचे चौकी प्रभारी देवेंद्र नाथ राय व अन्य पुलिसकर्मी शव को कब्जे में लेकर पीएम की कार्यवाही कर पुलिस हत्या व आत्महत्या के पहलुओं पर जांच में जुटी।
