डा.इन्द्र वीर सिंह जादौन को कुशल संचालन के लिए सांसद आर.के.सिंह पटेल तथा विधायक ओममणि वर्मा ने पार्वती महाविद्यालय नरैनी बाँदा मे सम्मानित किया
1 min readडा० इन्द्र वीर सिंह जादौन को कुशल संचालन के लिए सांसद आर के सिंह पटेल तथा विधायक ओममणि बर्मा ने पार्वती महिला महाविद्यालय नरैनी बाॅंदा में सम्मानित किया
नरैनी, बाॅंदा 13 मार्च
आक्सीजन बाबा अभियान के वृक्ष योद्धा साथी तथा जिला ओलंपिक ऐसोसिएशन बाॅंदा के सचिव डा० इन्द्र वीर सिंह जादौन वर्तमान में संचालन के क्षेत्र में राज्य तथा राष्ट्रीय स्तर पर एक विशिष्ट पहचान स्थापित कर बाॅंदा का नाम लगातार रोशन कर रहे हैं। डा० इन्द्र वीर सिंह पिछले सप्ताह ही प्रदेश के उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक जी के मुख्य अतिथ्य वाले भव्य समारोह का संचालन प्रदेश की राजधानी लखनऊ में सफलतापूर्वक करके आये हैं जिसके लिए उन्हें राजधानी लखनऊ में विशेष रूप से सम्मानित किया गया था। इसके पूर्व डा० इन्द्र वीर सिंह मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ तथा उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य सहित सैकड़ों शासकीय, समाजिक तथा क्रीड़ा समारोहों का संचालन प्रदेश तथा राष्ट्रीय स्तर पर करके बुंदेलखंड की एक विशिष्ट पहचान स्थापित करने में सफल रहे हैं।इसी क्रम में आज पार्वती महिला महाविद्यालय नरैनी बाॅंदा में शैक्षणिक संगोष्ठी तथा उन्मुखीकरण समारोह का शानदार संचालन करने के लिए सांसद बाॅंदा चित्रकूट आर के सिंह पटेल एवं नरैनी विधायक ओममणि बर्मा तथा ब्लॉक प्रमुख नरैनी मनफूल पटेल ने अंगवस्त्र तथा ऐतिहासिक कालजयी दुर्ग कालिंजर के चित्र को प्रदान कर सम्मानित किया। इस अवसर पर खंड शिक्षा अधिकारी नरैनी रवीन्द्र कुमार बर्मा ने डा० इन्द्र वीर सिंह की उपलब्धियों की विशेष रूप से प्रशंसा करते हुये अपनी शुभकामनायें प्रेषित कीं।

उमंग सिंह ब्यूरो चीफ बाॅंदा
अपनी बात आमजनमानस तक पहुँचाने का सशक्त माध्यम अवध स्पीड न्यूज
समस्त भारतवासियों से अनुरोध🙏-वृक्ष नहीं होंगे तो बादलों को कौन आमंत्रित करेगा-वृक्ष है -तो जल है🌧️आक्सीजन बाबा-रामकृष्ण अवस्थी-शिक्षा मित्र 🇮🇳 ( बेटा माँ भारती का)🇮🇳-प्राथमिक विद्यालय खुरहण्ड-क्षेत्र-महुआ जनपद -बाँदा (उत्तर प्रदेश) के स्वतः 🌳वृक्षारोपण अभियान को सभी आगे बढाएं🌳- एक सदस्य 🌳-एक वृक्ष स्वतः लगाएं🌳 ।। स्वतः गुठली बैंक बनाकर पौंध तैयार करें, 🌱एक दूसरे को पौंधा दान देकर 🌱धरा को हराभरा बनाएं🌱।। घर-घर तुलसी 🌿.हर घर तुलसी🌿।।🌽सेहत का राज-मोटा अनाज🌽।।🧘♂️योग को दैनिक दिनचर्या का हिस्सा बनाएं🧘♀️।।☔
संपर्क सूत्र-9695638703
