दिनदहाड़े चोरी की घटना से सर्राफा व्यापारियों में मचा हड़कंप
1 min read
सुलतानपुर/कादीपुर
मामला पुरानी बाजार में जवाहर नगर मोहल्ले में नीरज ज्वेलर्स का दुकानदार जैसे अपनी दुकान खोल रहा था। उसी समय एक बाइक पर तीन लोग आए और दुकानदार का झोला जिसमें 90 ग्राम सोना और 4 किलो चांदी रखी गई थी । लेकर बैग गायब हो गए। दुकानदारों की सूचना पर प्रभारी निरीक्षक अशोक कुमार सिंह पहुंचे और दुकानदार से घटना की पूछताछ करके छानबीन शुरू कर दी है। हीरालाल सोनी पुत्र जंगली प्रसाद सोनी निवासी पटेल नगर प्रतिदिन की तरह सुबह 11:30 बजे अपनी दुकान खोलने के लिए आए थे। पहले से घात लगाए हुए उचक्को ने दुकानदार का आभूषण सहित बैग को गायब कर दिया। कादीपुर कोतवाल अशोक कुमार सिंह कहते हैं कि ज्वेलर्स बैग रखकर कहीं चले गए थे। चोरी की घटना को संज्ञान में लेते हुए मुकदमा पंजीकृत कर लिया गया है। इस घटना का जल्द अनावरण किया जाएगा।

