February 17, 2026

Awadh Speed News

Just another wordpress site

मंडलायुक्त रितु माहेश्वरी ने बरसाना राधा रानी मंदिर का जिला प्रशासन के साथ किया निरीक्षण

1 min read
Spread the love

बरसाना, मथुरा
मंडलायुक्त ने मंदिर प्रांगण में श्री राधा कृष्ण के दर्शन किए। उसके बाद उन्होंने मंदिर की सभी व्यवस्थाओं का डी एम एस एस के साथ मंदिर की व्यबस्थाओ का ज़ायजा लिया। लट्ठमार होली के दौरान मंंदिर में श्रद्धालुओं के प्रवेश व निकासी द्वार के साथ भीड़ को नियंत्रित करने के इंतजाम देखे। रंगीली चौक और कटारा चौक का निरीक्षण किया। यहाँ की दीवारों को होली की थीम पर रंगने, समुचित सफाई करवाने और चौक को सजाने के संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिये। कटारा चौक से लेकर बरसाना मंदिर के विशाल द्वार तक लट्ठमार होली का आनंद उठाने हेतु ज्यादा से ज्यादा संख्या में श्रद्धालुओं के बैठने की व्यवस्था भी तैयार करने के निर्देश दिये।मण्डलायुक्त ने लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता पर नाराजगी जताते हुए सख्त निर्देश दिये कि बरसाना को जोड़ने वाले सभी मार्गों को शीघ्र गढ्ढामुक्त किया जाये, पैंचिंग का कार्य किया जाये, पुलियों की मरम्मत करें तथा जहां जरूरत पड़े वहां नई सड़कें बनायी जायें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *