राज्यस्तरीय वालीबॉल प्रतियोगिता मे उत्कृष्ट संचालन के लिए डा.इंद्र वीर सिंह किए गए विशेष रूप से सम्मानित-उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक ने उद्घाटन तथा एडीजी ला एण्ड आर्डर एवं एडीजी एसटीएफ अमिताभ यश ने किया प्रतियोगिता का समापन
1 min readराज्य स्तरीय वालीबॉल प्रतियोगिता में उत्कृष्ट संचालन के लिए डा० इन्द्र वीर सिंह किये गये विशेष रूप से सम्मानित- उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने उदघाटन तथा एडीजी लाॅ एंड आर्डर एवं एडीजी एस टी एफ अमिताभ यश ने किया प्रतियोगिता का समापन
लखनऊ, 10 मार्च
लखनऊ के खरगापुर गोमतीनगर में महराणा प्रताप चैरिटेबल ट्रस्ट द्वारा आयोजित चतुर्थ राज्य स्तरीय वेटेरन वालीबॉल प्रतियोगिता का भव्य उदघाटन उ० प्रदेश के उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक तथा विशिष्ट अतिथि कैसरगंज के सांसद ब्रजभूषण शरण सिंह ने किया। उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने खिलाड़ियों के लिए उ० प्रदेश सरकार द्वारा किये गये प्रयासों की चर्चा करते हुये बताया कि इससे प्रदेश के खिलाड़ियों को अपना श्रेष्ठ प्रदर्शन करने की प्रेरणा मिलेगी। सांसद कैसरगंज ब्रजभूषण शरण सिंह ने खिलाड़ियों का आह्वान किया कि आप यदि कड़ी मेहनत जारी रखते हैं तो एक दिन आप निश्चित ही सफलता के शिखर पर होंगे। महराणा प्रताप चैरिटेबल ट्रस्ट के संरक्षक एवं कैबिनेट मंत्री दयाशंकर सिंह तथा ग्रामीण विकास मंत्री विजय लक्ष्मी सिंह गौतम ने भी इस आयोजन की तारीफ करते हुये हर्ष व्यक्त किया। इस भव्य समारोह का संचालन बाॅंदा के डा० इन्द्र वीर सिंह जादौन ने किया। उत्कृष्ट संचालन तथा वालीबॉल की दमदार कमेन्टरी के लिए महराणा प्रताप चैरिटेबल ट्रस्ट की अध्यक्षा रीतू शाही ने उनको विशेष रूप से सम्मानित किया। इस आयोजन में वालीबॉल के राष्ट्रीय तथा अन्तर्राष्ट्रीय खिलाड़ियों का दो दिनों तक चले वालीबॉल कुम्भ में जमवाड़ा रहा। डिप्टी एस पी एसटीएफ डी० के ० शाही के मार्गदर्शन में रीतू शाही द्वारा पूर्व वालीबॉल खिलाड़ियों एवं वालीबॉल कोचों को भी सम्मानित किया गया। बाॅंदा वालीबॉल खिलाड़ियों विक्रम कुमार, महेश प्रसाद गर्ग, प्रमोद कुमार, शिव प्रताप सिंह चन्देल, रामनरेश सिंह, बृज गोपाल सिंह, देवी चरण शुक्ला, हामिद खान तथा टीम कोच राहुल शुक्ला को भी सम्मानित किया गया।
इस प्रतियोगिता में कुल 18 महिला तथा पुरुष टीमों ने प्रतिभाग किया। पुरुष वर्ग में महराणा प्रताप ऐकेडमी ने गत विजेता सुल्तानपुर को तथा एस एस बी लखनऊ ने महराणा प्रताप वालीबॉल ऐकेडमी को हराकर खिताब हासिल किया।इसके लिये विजेता तथा उपविजेता टीमों को चमचमाती ट्राफी, पुरस्कारों तथा नगद पुरस्कार से भी सम्मानित किया गया। इस अवसर पर उ० प्रदेश वालीबॉल ऐसोसिएशन के महासचिव सुनील तिवारी, बीकापुर अयोध्या के विधायक अमित सिंह, मा० शिक्षा परिषद के संयुक्त शिक्षा निदेशक भगवती सिंह, अयोध्या के ब्लॉक प्रमुख शिवेन्द्र सिंह, जितेन्द्र राव, राघवेंद्र सिंह आदि भी उपस्थित रहे।अंत में महराणा प्रताप चैरिटेबल ट्रस्ट की अध्यक्षा रीतू शाही ने सभी का आभार प्रकट किया।

अवध न्यूज़ ऐजेंसी







अपनी बात आमजनमानस तक पहुँचाने का सशक्त माध्यम अवध स्पीड न्यूज
समस्त भारतवासियों से अनुरोध🙏-वृक्ष नहीं होंगे तो बादलों को कौन आमंत्रित करेगा-वृक्ष है -तो जल है🌧️आक्सीजन बाबा-रामकृष्ण अवस्थी-शिक्षा मित्र 🇮🇳 ( बेटा माँ भारती का)🇮🇳-प्राथमिक विद्यालय खुरहण्ड-क्षेत्र-महुआ जनपद -बाँदा (उत्तर प्रदेश) के स्वतः 🌳वृक्षारोपण अभियान को सभी आगे बढाएं🌳- एक सदस्य 🌳-एक वृक्ष स्वतः लगाएं🌳 ।। स्वतः गुठली बैंक बनाकर पौंध तैयार करें, 🌱एक दूसरे को पौंधा दान देकर 🌱धरा को हराभरा बनाएं🌱।। घर-घर तुलसी 🌿.हर घर तुलसी🌿।।🌽सेहत का राज-मोटा अनाज🌽।।🧘♂️योग को दैनिक दिनचर्या का हिस्सा बनाएं🧘♀️।।☔
संपर्क सूत्र-9695638703
