सीनियर पुरूष/महिला जिला स्तरीय खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन- बैडमिंटन पुरूष वर्ग में शुभम द्विवेदी ने दोहरा खिताब अर्जित किया
1 min readसीनियर पुरूष/महिला जिला स्तरीय खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन बैडमिन्टन पुरूष वर्ग में शुभम द्विवेदी ने दोहरा खिताब अर्जित किया।
बांद।निदेशालय,उ0प्र0लखनऊ एवं जिला प्रशासन,बाँदा के निर्देशों के अनुपालन में जिला खेल कार्यालय,बाँदा के तत्वावधान में सीनियर वालीबाल पुरूष वर्ग, फुटबाल पुरूष वर्ग, हाकी पुरूष वर्ग एवं बैडमिन्टन खेल में पुरूष/महिला वर्ग की जिला स्तरीय प्रतियोगिताएं दिनांक 05 मार्च, 2024 से 08 मार्च, 2024 तक स्पोर्ट्स स्टेडियम,बाँदा में निर्णायकों की देख रेख में सकुशल सम्पन्न हुई है।
सीनियर वालीबाल पुरूष वर्ग की प्रतियोगिता दिनांक 05 मार्च, 2024 को आयोजित हुई, जिसमें 08 टीमों ने प्रतिभाग किया। तथा स्टेडियम,बांदा टीम विजेता एवं ग्योरा मुगली टीम उप विजेता रही हैं।
सीनियर फुटबाल पुरूष वर्ग की प्रतियोगिता दिनांक 06 मार्च, 2024 को आयोजित हुई, जिसमें 08 टीमों ने प्रतिभाग किया। तथा स्टेडियम,बांदा टीम विजेता एवं सेट जार्ज एफ सी टीम उप विजेता रही हैं।
सीनियर हाकी पुरूष वर्ग की प्रतियोगिता दिनांक 07 मार्च, 2024 को आयोजित हुई, जिसमें 04 टीमों ने प्रतिभाग किया। तथा डा0स्व जितेन्द्र शर्मा हाकी एकेडमी,बाँदा टीम विजेता एवं राईफल क्लब,बाँदा टीम उप विजेता रही हैं।
सीनियर पुरूष/महिला बैडमिन्टन की प्रतियोगिता दिनांक 07 व 08 मार्च, 2024 को आयोजित हुई, जिसमें बालिका खिलाड़ी व बालक खिलाड़ी कुल 75 खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया है, जिसके परिणाम इस प्रकार रहे है:-
महिला वर्ग एकल- विजेता- खुशी खान, उप विजेता-श्रेया गुप्ता
महिला वर्ग युगल- विजेता-श्रेया गुप्ता/तान्या, उप विजेता-माण्डवी/आराध्या
पुरूष वर्ग एकल- विजेता- शुभम द्विवेदी, उप विजेता-कृष्णा सिंह गौतम
पुरूष वर्ग युगल- विजेता-शुभम द्विवेदी/आयुष नारायण, उप विजेता-कृष्णा सिंह गौतम/अंकित सिंह
पुरस्कार वितरण:-उपरोक्त जिला स्तरीय प्रतियोगिताएं दिनांक 05 मार्च, 2024 से 08 मार्च, 2024 तक में प्रतिभाग करने पर विजेता, उप विजेता टीमों के खिलाड़ियों एवं सभी खेलों के निणायको को पुरस्कार वितरण दिनांक 08 मार्च, 2024 की सायंकाल में मुख्य अतिथि श्री राजेश कुमार, अपर जिलाधिकारी वि0/रा0 बाँदा एवं विशिष्ट अतिथि श्री रजत वर्मा, उप जिलाधिकारी सदर,बाँदा के कर कमलों द्वारा किया गया हैं। प्रतियोगिता का संचालन श्री शैलेन्द्र कुशवाहा,उप क्रीड़ाधिकारी,बाँदा द्वारा किया गया है। प्रतियोगिता के अन्त में मुख्य अतिथि,विशिष्ट अतिथि महोदय का अभार डिप्टी कलेक्टर/जिला क्रीड़ाधिकारी श्री इरफान उल्ला खां द्वारा किया गया और सभी खिलाड़ियों को शुभकामनायें दी गयी हैं। इन प्रतियोगिता में निर्णायकों में वालीबाल खेल में श्री शिव कुमार गुप्ता,श्री गजराज सिंह,डा0इन्दवीर सिंह,श्री रामबहादुर तथा फुटबाल खेल में श्री कौशल त्रिपाठी,श्री पुलकित त्रिपाठी, श्री अमित राधे, श्री सत्यम व हाकी खेल में श्री शाहिद वली खां, श्री रईस अहमद,श्री अजय प्रताप सिंह,श्री देवशरण एवं बैडमिन्टन खेल प्रतियोगिता श्री शैलेन्द्र कुशवाहा उप क्रीड़ा अधिकारी एवं श्री अनवर अली उप सचिव,जिला बैडमिन्टन संघ,बाँदा की देख रेख में सम्पन्न हुई।




उमंग सिंह ब्यूरो चीफ बाॅंदा
अपनी बात आमजनमानस तक पहुँचाने का सशक्त माध्यम अवध स्पीड न्यूज
समस्त भारतवासियों से अनुरोध🙏-वृक्ष नहीं होंगे तो बादलों को कौन आमंत्रित करेगा-वृक्ष है -तो जल है🌧️आक्सीजन बाबा-रामकृष्ण अवस्थी-शिक्षा मित्र 🇮🇳 ( बेटा माँ भारती का)🇮🇳-प्राथमिक विद्यालय खुरहण्ड-क्षेत्र-महुआ जनपद -बाँदा (उत्तर प्रदेश) के स्वतः 🌳वृक्षारोपण अभियान को सभी आगे बढाएं🌳- एक सदस्य 🌳-एक वृक्ष स्वतः लगाएं🌳 ।। स्वतः गुठली बैंक बनाकर पौंध तैयार करें, 🌱एक दूसरे को पौंधा दान देकर 🌱धरा को हराभरा बनाएं🌱।। घर-घर तुलसी 🌿.हर घर तुलसी🌿।।🌽सेहत का राज-मोटा अनाज🌽।।🧘♂️योग को दैनिक दिनचर्या का हिस्सा बनाएं🧘♀️।।☔
संपर्क सूत्र-9695638703
