February 14, 2026

Awadh Speed News

Just another wordpress site

पुलिस एवं पैरामिलिट्री ने गश्त कर दिलाया सुरक्षा का एहसास

1 min read
Spread the love

मिल्कीपुर-अयोध्या।

थाना इनायतनगर के विभिन्न क्षेत्रों में पैरामिलिट्री फोर्स एवं पुलिस ने गश्त कर आम जनमानस को सुरक्षा का एहसास कराया। आगामी लोकसभा चुनाव एवं त्योहारों को सकुशल,शांतिपूर्वक एवं सामान्य माहौल में संपन्न करने के लिए पैरामिलिट्री फोर्स एसएसबी की दो प्लाटून बटालियन 724 डी तथा थाना इनायत नगर की पुलिस फोर्स ने संयुक्त रूप से इनायतनगर बाजार,कोटवा,कुचेरा बाजार,सुरवारा,गोठवारा, मेहदौना,बारुन बाजार में देर शाम तक गश्त किया। इस अवसर पर थाना इनायत नगर के प्रभारी निरीक्षक संदीप कुमार सिंह एवं एसएसबी के उपनिरीक्षक आसित कुमार मण्डल,थाने के निरीक्षक अपराध दिनेश कुमार यादव,चौकी प्रभारी बारुन द्रिवेश त्रिवेदी की अगुवाई में पुलिस एवं पैरामिलिट्री फोर्स ने इनायतनगर थाना क्षेत्र संवेदनशील एवं मिश्रित आबादी वाले इन क्षेत्रों में गश्त कर लोगों को सुरक्षा का एहसास दिलाया।

राकेश कुमार मिश्रा मंडल ब्यूरो

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *