February 16, 2026

Awadh Speed News

Just another wordpress site

सफाई अभियान चलाकर सड़क के किनारे लगे कूड़े के ढेर को हटवाया  

1 min read
Spread the love

मिल्कीपुर-अयोध्या

विकासखंड मिल्कीपुर अंतर्गत ग्राम पंचायत मेहदौना में पंचायत विभाग की टीम ने स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण फेस टू अंतर्गत चलाए गए अभियान में सड़क के किनारे लगे बड़े कूड़े के ढेर को हटावाया। मिल्कीपुर के एडीओ पंचायत सुरेंद्र कुमार राव की अगुवाई में चलाए गए स्वच्छता अभियान में गांव में सड़क के किनारे कई वर्षों से एकत्रित विशाल कूड़े के ढेर को जेसीबी एवं पंचायत व विकास विभाग के कर्मचारियों की सहायता से साफ कराया गया।स्वच्छता अभियान में ग्राम प्रधान अमानुल्ला खान,ग्राम पंचायत अधिकारी आदित्य कुमार, दीपेंद्र सिंह,राहुल कुमार,अजय कुमार यादव,सुनील कुमार,अभिषेक यादव,मकदूम,सुरेन्द्र पांडेय समेत कई अन्य शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *