February 11, 2026

Awadh Speed News

Just another wordpress site

समाजसेवी हरिओम तिवारी राम कथा के साथ करेंगे युवा संवाद कार्यक्रम का आयोजन

1 min read
Spread the love

रामनवमी के दिन से अयोध्या में बहेगी राम नाम की धार

समाजसेवी हरिओम तिवारी राम कथा के साथ करेंगे युवा संवाद कार्यक्रम का आयोजन

अमानीगंज/ अयोध्या

समाजसेवा व उद्योग के क्षेत्र में अपनी अलग पहचान बना चुके तथा अध्यात्म में विशेष रुचि रखने वाले जिले के प्रसिद्ध समाजसेवी तथा उद्दोगपति हरिओम तिवारी द्वारा आगामी राम नवमी के दिन से अयोध्या स्थित जानकी महल में शाम चार बजे से सात बजे तक राम कथा सुनाई जायेगी , तथा युवा संवाद कार्यक्रम का भी किया आयोजन जायेगा।
ज्ञात हो हरिओम पिछले कईं वर्षों से सामाजिक कार्यों के साथ-साथ धार्मिक कार्यों में भी अग्रणी भूमिका निभाते रहे हैं। हरिओम ने बताया कि धर्म शास्त्रों से ही मुझे समाजसेवा की प्रेरणा मिली है। जिसे मैं ईश्वर का आदेश मानकर निरंतर निभाता आ रहा हूं। उनके अनुसार वे समाजसेवा को ही अपने जीवन का उद्देश्य मानते है तथा इस पुनीत कार्यों से उन्हें आत्मिक सुख की प्राप्त होती है। समाजसेवी के अनुसार इस युवा संवाद कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य आज के युवा वर्ग को अपने सनातन संस्कृति को बढ़ावा देना है। हरिओम के सहायक अवधेश मालवीय ने बताया कि यह कार्यक्रम विशेष रूप से युवाओं के लिये है। जिसका विशेष प्रसारण आगामी 20 अप्रैल से 24 अप्रैल तक सुबह 10 बजे से संस्कार टीवी चैनल पर किया जायेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *